सोलन में ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ व स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

On: February 25, 2026 6:54 PM
हमें फॉलो करें:
सोलन में चिट्टा मुक्त हिमाचल व स्वच्छता कार्यशाला
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन और शिक्षा क्रांति सोलन के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम हॉल में ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यक्रम में उषा शर्मा मुख्य अतिथि तथा एकता कापटा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने नशे के दुष्प्रभावों और बचाव के व्यावहारिक उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं में चिट्टा की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशे के विरुद्ध लड़ाई में समाज की भागीदारी अनिवार्य है।

मुख्य अतिथि उषा शर्मा ने स्वच्छता और स्वास्थ्य पर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान करते हुए नगर निगम क्षेत्र को कचरा मुक्त बनाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की। उन्होंने शिक्षा क्रांति संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए जन-भागीदारी को सफलता की कुंजी बताया।

संस्था के अध्यक्ष सत्यन ने खुले में कचरा न फेंकने और कूड़ा न जलाने की अपील की। कार्यशाला में लगभग 20 स्वच्छताग्रही और 150 सफाई कर्मियों ने भाग लिया। स्वच्छता और नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 10 स्वयंसेवकों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन, डॉ. शालिनी पुरी, स्वास्थ्य शिक्षिका पद्मनी नेगी, समन्वयक राधा चौहान सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :- हिमाचल में सेवा विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से 2017 से अब तक का पूरा रिकॉर्ड तलब

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें