नगर निगम सोलन चुनाव: वार्ड-14 से कांग्रेस प्रत्याशी सुलक्षणा देवी ने विकास को बनाया चुनावी मुद्दा

Solan
पार्किंग, पेयजल, सीवरेज और फुटओवर ब्रिज निर्माण को बताया प्राथमिकता

हिमालयन डॉन संवाददाता, सोलन। नगर निगम सोलन चुनाव को लेकर वार्ड नंबर-14 में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। कांग्रेस प्रत्याशी सुलक्षणा देवी ने चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड के समग्र विकास को अपनी पहली प्राथमिकता बताते हुए कई महत्वपूर्ण योजनाओं का खाका जनता के सामने रखा। उन्होंने कहा कि यदि वार्डवासियों का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र में लंबे समय से लंबित मूलभूत समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

सुलक्षणा देवी ने कहा कि वार्ड में पार्किंग सुविधा की भारी कमी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। इसके अलावा पेयजल संकट के समाधान के लिए नए वाटर टैंक का निर्माण, सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करना तथा सपरून क्षेत्र में फुटओवर ब्रिज का निर्माण उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों के पूरा होने से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी और वार्ड का व्यवस्थित विकास सुनिश्चित होगा।

उन्होंने कांग्रेस के नारे “काम किया है, काम करेंगे” के साथ चुनाव मैदान में उतरते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा विकास और जनहित को प्राथमिकता दी है। आने वाले समय में भी जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।

वहीं, पूर्व पार्षद राजीव कौड़ा भी अपनी माता एवं कांग्रेस प्रत्याशी सुलक्षणा देवी के समर्थन में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। राजीव कौड़ा अपने कार्यकाल में करवाए गए विकास कार्यों को जनता के बीच रखकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

सुलक्षणा देवी ने दावा किया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें वार्डवासियों का भरपूर समर्थन और सहयोग मिल रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी जनता विकास और कार्यों के आधार पर कांग्रेस के पक्ष में फैसला सुनाएगी।

नगर निगम सोलन के वार्ड-14 में चुनावी मुकाबला अब दिलचस्प होता जा रहा है, जहां सभी प्रत्याशी विकास के मुद्दों को लेकर मतदाताओं तक पहुंच रहे हैं।


यह भी पढ़ें:- पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव, कई दावेदार नियमों के चलते हो सकते हैं बाहर


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *