Solan Municipal Corporation Election 2026 Ward Reservation List Notification Himalayan Dawn News

सोलन नगर निगम चुनाव: वार्डों के आरक्षण की अधिसूचना जारी, जानें आपका वार्ड किस श्रेणी में है सुरक्षित

Solan Politics

सोलन | 2 अप्रैल, 2026 सोलन नगर निगम के आगामी चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन, मनमोहन शर्मा (IAS) द्वारा नगर निगम सोलन के सभी 17 वार्डों के लिए आरक्षण की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 और निर्वाचन नियम 2012 के प्रावधानों के तहत रोटेशन के आधार पर जारी की गई है।

महिलाओं और आरक्षित श्रेणियों का दबदबा

​जारी अधिसूचना के अनुसार, इस बार 17 वार्डों में से आधे से अधिक वार्ड महिलाओं और अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित किए गए हैं। कुल 8 वार्ड महिलाओं (सामान्य) के लिए आरक्षित हैं, जबकि 3 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित रखे गए हैं।

वार्ड अनुसार आरक्षण की विस्तृत सूची:

वार्ड नंबरवार्ड/क्षेत्र का नामआरक्षण श्रेणी
1देहुनघाट सपरूनमहिला
2रेलवे स्टेशनअनारक्षित (General)
3कथेड़अनारक्षित (General)
4चम्बाघाट स्लोगड़ाअनारक्षित (General)
5लोअर बाजारमहिला
6जवाहर पार्कमहिला
7ठोडो ग्राउंडअनारक्षित (General)
8शिली रोडअनुसूचित जाति (SC)
9मधुबन कॉलोनीमहिला
10चंबा घाटअनारक्षित (General)
11डिग्री कॉलेजमहिला
12सन्नी साइडअनारक्षित (General)
13कलीनअनुसूचित जाति (SC)
14हाउसिंग बोर्डमहिला
15तहसील पातरअनारक्षित (General)
16रब्बोन आंजीअनुसूचित जाति महिला (SC Women)
17बसाल पट्टी कथेड़महिला

प्रशासन ने कसी कमर

​उपायुक्त सोलन द्वारा जारी इस आदेश की प्रतियां सचिव (राज्य चुनाव आयोग), प्रधान सचिव (शहरी विकास) और अन्य संबंधित विभागों को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं। वार्डों के आरक्षण की स्पष्टता के बाद अब चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों ने अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।

​विशेष रूप से वार्ड नंबर 16 (रब्बोन आंजी) को अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि वार्ड 8 और 13 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। शेष 7 वार्ड अनारक्षित (ओपन) रखे गए हैं, जहाँ किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार चुनाव लड़ सकेंगे।

​यह भी पढ़ें:- HP High Court का बड़ा फैसला: 13 फरवरी के बाद बनी नई पंचायतें नहीं होंगी मान्य, पुराने परिसीमन पर ही होंगे चुनाव

हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

Whatsaap चैनल:- https://whatsapp.com/channel/0029VbBM4nD4yltLKwGMWX0G

Telegram account:- https://t.me/HimalayanDawn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *