सोलन के डगशाई पब्लिक स्कूल में रैगिंग और मारपीट का मामला, पांच सीनियर छात्रों पर FIR

On: September 7, 2026 3:21 PM
हमें फॉलो करें:
सोलन के डगशाई पब्लिक स्कूल में रैगिंग मामले की तस्वीर
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन, 7 सितंबर। जिला सोलन के धर्मपुर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित डगशाई पब्लिक स्कूल में रैगिंग और मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर धर्मपुर पुलिस ने पांच सीनियर छात्रों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, मामला एच.पी. एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस प्रोहिबिशन ऑफ रैगिंग एक्ट, 2009 की धारा 3(2) तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 351(2)(3), 352, 126(2) और 3(5) के तहत दर्ज किया गया है।

हॉस्टल से बाहर ले जाकर मारपीट का आरोप

संयुक्त शिकायत के अनुसार, 5 सितंबर 2026 को पांच सीनियर छात्रों ने नौवीं कक्षा के एक छात्र को कथित तौर पर उसके हॉस्टल के कमरे से बाहर खींचा और उसके साथ मारपीट की।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि संबंधित सीनियर छात्र पिछले करीब चार महीनों से जूनियर छात्रों को कथित तौर पर परेशान कर रहे थे। इस दौरान रैगिंग, डराने-धमकाने, मारपीट और अभद्र भाषा के इस्तेमाल के आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कुछ आरोपी छात्रों के पास हथियार थे। इन आरोपों के बाद हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के बीच डर और तनाव का माहौल होने की बात कही गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में नामजद छात्रों के अलावा कोई अन्य छात्र भी शामिल था या नहीं।

मामले की जांच पुलिस पोस्ट दगशाई के प्रभारी एसआई राजेश कुमार द्वारा की जा रही है। पुलिस रैगिंग के आरोपों के साथ-साथ हथियार रखने संबंधी शिकायत की भी जांच कर रही है।

फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें