सीबीएसई स्कूलों में ड्रेस कोड और यूनिफॉर्म होगी तय, भवनों की भी होगी विशिष्ट रंग योजना: CM सुक्खू

On: September 7, 2026 5:14 PM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल के सरकारी सीबीएसई स्कूलों के ड्रेस कोड और यूनिफॉर्म को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिक्षा विभाग को राज्य सरकार द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड, विद्यार्थियों के लिए यूनिफॉर्म और स्कूल भवनों के लिए अलग एवं विशिष्ट रंग योजना शीघ्र निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड 1 अक्तूबर 2026 से लागू किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूलों के लोगो को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों के साथ आवश्यक प्रक्रियाओं पर भी चर्चा की।

दिन में तीन बार दर्ज होगी उपस्थिति
मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों में अनुशासन और समय की पाबंदी सुनिश्चित करने के लिए विद्यार्थियों की दिन में तीन बार उपस्थिति दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सीबीएसई स्कूलों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सीबीएसई स्कूलों में विद्यार्थियों को सुलभ दरों पर शिक्षा प्रदान की जाएगी। निजी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षा अपेक्षाकृत महंगी होने के कारण सरकारी सीबीएसई स्कूल ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए किफायती विकल्प उपलब्ध करवाएंगे।

रिक्त शिक्षकों के पद प्राथमिकता पर भरने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित इन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति पहले ही की जा चुकी है। भविष्य में किसी भी कारण से शिक्षकों के पद रिक्त होने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा, ताकि स्टाफ की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में महाधिवक्ता अनूप रतन, सचिव शिक्षा राकेश कंवर, स्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें