सोलन। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोलन पुलिस की SIU टीम ने धर्मपुर क्षेत्र के माड़ो-मटकंडा स्थित मानसरोवर ढाबे में दबिश देकर 6.80 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और Proxyco SPAS (Tramadol) के 28 कैप्सूल बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 6 सितंबर की रात गुप्त सूचना के आधार पर SIU टीम ने ढाबे पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान तुषार चौहान (35), निवासी टिक्कर, जिला शिमला और ऋतिक (23), निवासी दरोटी, टिक्कर, जिला शिमला के कब्जे से नशीले पदार्थ बरामद किए गए।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना धर्मपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को 7 सितंबर को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और इसके पीछे शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
तुषार का पहले भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी तुषार चौहान का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी मिला है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ रोहड़ू थाने में चार मामले दर्ज हैं। इनमें दो मामले एनडीपीएस एक्ट से संबंधित हैं, जिनमें 43 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 240 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद हुई थीं।
इसके अलावा उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और मारपीट से संबंधित मामले भी दर्ज पाए गए हैं। दूसरे आरोपी ऋतिक के आपराधिक रिकॉर्ड की भी पुलिस जांच कर रही है।
एसपी सोलन टीएसडी वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में आगामी जांच के दौरान नशे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों को खंगाला जा रहा है।










रतन चंद जी नमस्कार🙏 'हिमालयन डान' के नए स्वरूप को सराहने और अपनी आत्मीय शुभकामनाएं भेजने के लिए हम आपका…