सिरमौर: संगड़ाह की कविता देवी बनीं स्टाफ नर्स, HPRCA परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता

On: June 25, 2026 11:25 PM
हमें फॉलो करें:
संगड़ाह की कविता देवी HPRCA स्टाफ नर्स भर्ती परीक्षा में चयनित होने के बाद
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

संगड़ाह, 25 जून। उपमंडल संगड़ाह के साथ लगते गांव रेडली की बेटी कविता देवी ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर द्वारा आयोजित स्टाफ नर्स (एलोपैथी) पोस्ट कोड-25026 भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आयोग द्वारा जारी अंतिम मेरिट सूची में कविता देवी का चयन होने से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कविता देवी, विद्युत विभाग के ठेकेदार संतराम धीमान की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर रेडली गांव सहित पूरे संगड़ाह क्षेत्र के लोगों ने गर्व व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर भी लोगों द्वारा कविता और उनके परिवार को लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार स्टाफ नर्स भर्ती के लिए प्रदेशभर से 9,645 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 7,025 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। मेरिट के आधार पर 813 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया, जबकि अंतिम रूप से 312 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इन्हीं चयनित अभ्यर्थियों में संगड़ाह की कविता देवी भी शामिल हैं।

कविता देवी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के बाद गवर्नमेंट मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगड़ाह से विज्ञान संकाय में जमा दो की पढ़ाई पूरी की। इसके पश्चात उन्होंने हिमालयन इंस्टीट्यूट, काला अंब से बी.एससी. नर्सिंग की डिग्री हासिल की। चयन से पहले वह सिविल अस्पताल संगड़ाह में आउटसोर्स आधार पर सेवाएं भी दे चुकी हैं।

कविता की सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत और लगन से हासिल की गई यह सफलता ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए एक मिसाल है।


यह भी पढ़ें:- हिमाचल में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, चार दिन तक बारिश-अंधड़ का यैलो अलर्ट


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें