हिमालयन डॉन, शिमला (मशोबरा)। क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक विद्यालय घरेच में सोमवार को मानवी संस्था द्वारा निःशुल्क दंत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में न केवल स्कूल के विद्यार्थियों बल्कि आसपास के ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने दांतों की जांच करवाई।
शिविर के दौरान कुल 62 छात्रों और 25 अभिभावकों का दंत परीक्षण किया गया। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने सभी को दांतों की देखभाल, स्वच्छता और संभावित बीमारियों से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी।
इस अवसर पर छात्रों को भोजन और स्टेशनरी सामग्री भी वितरित की गई, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मानवी संस्था के इस सराहनीय प्रयास की स्थानीय लोगों ने जमकर प्रशंसा की। शिविर को सफल बनाने में आईजीएमसी के डॉ. अतुल सांख्यान और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा, जिनका संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में मानवी संस्था की ओर से मधु सूद, किमी सूद, भारती सूद, सुषमा मनोचा, सुधा सूद और निर्मा चौहान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस तरह के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और समय रहते इलाज सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
यह भी पढ़ें:- हिमाचल मौसम अलर्ट: 23 अप्रैल तक खिलेगी धूप, फिर लौटेंगे बादल और बर्फबारी
हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।
WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel
Facebook पेज:
Join Facebook Page
