हिमाचल के 12 लाख एपीएल परिवारों को राहत, अप्रैल से मिलेगा 1 किलो अतिरिक्त आटा

On: March 21, 2026 7:04 AM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल राशन योजना के तहत एपीएल परिवारों को अतिरिक्त आटा वितरण
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

अब 11 की जगह 12 किलो आटा मिलेगा, सरकार का बड़ा फैसला

शिमला। हिमाचल प्रदेश के राशन कार्ड धारकों, खासकर एपीएल (Above Poverty Line) परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अप्रैल महीने से एपीएल परिवारों को राशन डिपो के माध्यम से मिलने वाले आटे की मात्रा में बढ़ोतरी की जाएगी। अब तक जहां प्रति परिवार 11 किलो आटा दिया जा रहा था, वहीं अप्रैल से इसमें 1 किलो की बढ़ोतरी कर कुल 12 किलो आटा उपलब्ध कराया जाएगा।

इस फैसले से प्रदेश के करीब 12 लाख एपीएल परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में डिपो के माध्यम से राशन कार्ड धारकों को 11 किलो आटा और 6 किलो चावल दिया जा रहा है। सरकार के इस नए निर्णय के बाद आटे की मात्रा बढ़ाकर 12 किलो कर दी जाएगी, जिससे आम लोगों को महंगाई के दौर में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के अनुसार, राशन डिपो में एपीएल उपभोक्ताओं को आटा करीब 12 रुपये प्रति किलो और चावल लगभग 13 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग का मानना है कि आटे की मात्रा में यह बढ़ोतरी भले ही सीमित हो, लेकिन इससे हर परिवार को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

जिला खाद्य नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है और गुणवत्ता की जांच भी समय-समय पर की जाती है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि अप्रैल से एपीएल कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 1 किलो अतिरिक्त आटा दिया जाएगा। मार्च महीने तक जहां 11 किलो आटा दिया जा रहा था, वहीं अब अप्रैल से 12 किलो आटा वितरित किया जाएगा।

सरकार के इस फैसले को आम लोगों के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है, खासकर उन परिवारों के लिए जो बढ़ती महंगाई के कारण घरेलू बजट को संतुलित करने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- सोलन नगर निगम में मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, 28 मार्च तक करें जरूरी कार्य

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें