हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी में हर जाति और वर्ग को जगह मिलेगी: विनय कुमार

On: January 18, 2026 7:28 PM
हमें फॉलो करें:
Himachal Congress SC Dept Meeting Shimla
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने संगठन की मजबूती और भविष्य की कार्ययोजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिमला स्थित कांग्रेस मुख्यालय ‘राजीव भवन’ में आयोजित अनुसूचित जाति विभाग की राज्य स्तरीय बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी कार्यकारिणी के गठन में जाति, वर्ग और क्षेत्रीय संतुलन का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

सभी वर्गों को मिलेगा उचित प्रतिनिधित्व

विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) से लेकर जिला और ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी में हर समाज और वर्ग के लोगों को बराबर की भागीदारी दी जाएगी। उन्होंने अनुसूचित जाति विभाग के पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों और सुझावों को वे स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष रखेंगे ताकि सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बना रहे।

संविधान और लोकतंत्र पर भाजपा को घेरा

बैठक में केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए विनय कुमार ने कहा, “आज देश में लोकतंत्र और संविधान के सामने चुनौतियां खड़ी हैं। भाजपा जिस तरह से संवैधानिक मूल्यों की अनदेखी कर रही है, उसके खिलाफ हम सबको एकजुट होकर लड़ना होगा।” उन्होंने खुद को प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी का आभार जताते हुए इसे अनुसूचित जाति के लिए गौरव का क्षण बताया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम का संबोधन

इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संघर्षों को याद करते हुए कहा बाबा साहेब ने संविधान के माध्यम से पिछड़ों और दलितों को अधिकार दिए। वर्तमान में केंद्र की नीतियां इन अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं। कार्यकर्ताओं को संविधान बचाने के लिए गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करना होगा।

बैठक में ये दिग्गज रहे मौजूद

बैठक में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी कर्मवीर बोध, आयुर्वेद मंत्री यादविंद्र गोमा, विधायक किशोरी लाल, सुरेश कुमार, पूर्व मंत्री गंगूराम मुसाफिर, स्माल सेविंग के उपाध्यक्ष प्रकाश करड़, प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा, लाल सिंह कौशल, विवेक कुमार मौजूद रहे।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें