30 साल से कायम भरोसा: सरूट पंचायत में अल्पना शर्मा लगातार 7वीं बार बनीं प्रधान

On: May 28, 2026 11:18 AM
हमें फॉलो करें:
सरूट पंचायत से लगातार 7वीं बार प्रधान चुनी गईं अल्पना शर्मा की फीचर्ड इमेज।
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

हिमालयन डॉन संवाददाता, नगरोटा बगवां। विकास खंड बड़ोह की ग्राम पंचायत सरूट में एक बार फिर जनता ने विकास और भरोसे की राजनीति पर मुहर लगाई है। पंचायत की लोकप्रिय नेता अल्पना शर्मा लगातार 7वीं बार प्रधान चुनी गई हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 124 मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

अल्पना शर्मा ने वर्ष 1995 में महिला आरक्षित सीट से पहली बार चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार जनता का विश्वास जीतती रहीं। वर्ष 2005 में वह निर्विरोध प्रधान भी चुनी जा चुकी हैं।

करीब तीन दशक से पंचायत की राजनीति में सक्रिय अल्पना शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय पंचायत की जनता के प्यार, विश्वास और आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा गांव के विकास को प्राथमिकता दी और ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य किया। यही कारण है कि जनता लगातार उन पर भरोसा जता रही है।

उन्होंने बताया कि जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब एक दुर्घटना में उनका स्पाइन फ्रैक्चर हो गया था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। कठिन परिस्थितियों के बावजूद वह पंचायत कार्यों में सक्रिय रहीं और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करती रहीं।

अल्पना शर्मा की इसी सेवा भावना और विकास कार्यों के चलते सरूट पंचायत की जनता ने उन्हें लगातार सातवीं बार अपना प्रधान चुनकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। पंचायत क्षेत्र में उनकी जीत को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया और लोगों ने इसे विकास की जीत बताया।


यह भी पढ़ें:- सोलन में महिलाओं को मिलेगा नया सहारा: देहुंघाट में जून से शुरू होगा आधुनिक वन स्टॉप सेंटर


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

धर्मशाला में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्कूल शिक्षा बोर्ड के अधिकारी मीडिया को परीक्षा व्यवस्था में नए बदलावों की जानकारी देते हुए।

Himachal News: अब बोर्ड परीक्षाओं में AI जैसी निगरानी! वीडियो के साथ रिकॉर्ड होगी आवाज, नकल करवाने वालों पर कसेगा शिकंजा

कुलदीप राठौर और राहुल गांधी हिमाचल बागवानी संकट पर चर्चा

कुलदीप राठौर ने राहुल गांधी के सामने उठाई हिमाचल के बागवानों की आवाज, आयात शुल्क और ओलावृष्टि पर जताई चिंता

सांसद हर्ष महाजन का रेल मंत्री को पत्र और कांगड़ा घाटी में चलती टॉय ट्रेन का दृश्य।

कांगड़ा वैली रेल मार्ग की बहाली के लिए सांसद हर्ष महाजन ने उठाई आवाज़; रेल मंत्री को लिखा पत्र

दीपक भारद्वाज कांगड़ा घाटी रेल संघर्ष समिति का ज्ञापन दिल्ली में दिखाते हुए

कांगड़ा घाटी रेल के अस्तित्व को बचाने की गुहार; PMO और रेल मंत्री को सौंपा ज्ञापन

पठानकोट रेलवे स्टेशन शिफ्ट योजना के विरोध में कांगड़ा घाटी के लोगों की प्रतिक्रिया।

पठानकोट रेलवे स्टेशन शिफ्ट करने की कथित योजना पर उठा विरोध, सांसद से हस्तक्षेप की मांग

जयसिंहपुर कुटाहन में पति द्वारा पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या

जयसिंहपुर में रिश्तों का कत्ल: सिरफिरे पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी