सिरमौर की काजल चौहान ने बढ़ाया हिमाचल का मान, AIIMS में बनी नर्सिंग ऑफिसर

On: May 14, 2026 11:54 AM
हमें फॉलो करें:
AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर बनी सिरमौर की बेटी काजल चौहान
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिलाई| हिमालयन डॉन संवाददाता, सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र से एक बार फिर बेटियों की प्रतिभा ने पूरे हिमाचल को गौरवान्वित किया है। हाटी समुदाय के शिलाई क्षेत्र के बोबरी गांव की होनहार बेटी काजल चौहान का चयन देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि के बाद पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

काजल चौहान की इस सफलता को गिरिपार की बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा माना जा रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद काजल ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के दम पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि पहाड़ की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।

बताया जा रहा है कि काजल चौहान क्षेत्र की जानी-मानी शख्सियत एवं पेशे से ठेकेदार राजेंद्र सिंह चौहान की बेटी हैं। बेटी की इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। काजल के पिता ने बेटी की सफलता का श्रेय माता रानी और शिरगुल महाराज के आशीर्वाद के साथ उसकी कड़ी मेहनत को दिया।

उन्होंने कहा कि काजल ने वर्षों की मेहनत और अनुशासन से यह मुकाम हासिल किया है और उसकी यह उपलब्धि क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

काजल चौहान को इस बड़ी सफलता पर क्षेत्रवासियों, मित्रों, शिक्षकों और शुभचिंतकों की ओर से लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं।


यह भी पढ़ें:- Himachal Panchayat Election: चुनाव आयोग को HRTC की दोटूक, “पहले एडवांस दो फिर मिलेंगी 400 बसें”


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें