18 जून को सोलन के कई इलाकों में 11 घंटे बिजली रहेगी बंद, शूलिनी यूनिवर्सिटी समेत इन क्षेत्रों पर भी असर संभव

On: June 16, 2026 8:12 PM
हमें फॉलो करें:
18 जून को सोलन में बिजली कटौती
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन (अक्षय), 16 जून। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (HPSEBL) द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 18 जून 2026 (गुरुवार) को सोलन क्षेत्र के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्र ओच्छघाट से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। प्रभावित क्षेत्रों में जटोली, मझगांव, कोठों, कुन्दला, जीरो पॉइंट, ओच्छघाट, नौणी परिसर, नौणी बाजार, धारों की धार, कोईघाट, बदलेच, पंडाह, थुरान तथा आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।

इसके अलावा शूलिनी विश्वविद्यालय, टटूल, मंझोली, क्यार, नगाली, नंदल, कालाघाट, दोलांजी, एल.आर. इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन और आसपास के क्षेत्रों में भी लोडिंग की वास्तविक स्थिति के अनुसार बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

विद्युत बोर्ड ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि खराब मौसम या अन्य अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण निर्धारित तिथि और समय में बदलाव भी किया जा सकता है।


यह भी पढ़ें:- आज से घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम! QR कोड से करें पहचान, जानें क्या पूछे जाएंगे 33 सवाल


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें