आज से घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम! QR कोड से करें पहचान, जानें क्या पूछे जाएंगे 33 सवाल

On: June 16, 2026 8:37 AM
हमें फॉलो करें:
जनगणना 2027 के लिए घर-घर सर्वे करते प्रगणक
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला, हिमालयन डॉन। देश की सबसे बड़ी प्रशासनिक कवायद जनगणना-2027 का पहला चरण मंगलवार, 16 जून से हिमाचल प्रदेश में शुरू हो गया है। इस चरण के तहत ‘मकान सूचीकरण और मकानों की गणना’ का कार्य 15 जुलाई 2026 तक चलेगा। खास बात यह है कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल मोड में की जा रही है, जिससे प्रक्रिया पहले से अधिक तेज और पारदर्शी होगी।

जनगणना कार्य निदेशालय के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण 13 जून तक पूरा कर लिया गया है। अब प्रशिक्षित टीमें घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगी।
मोबाइल ऐप से होगी डिजिटल जनगणना

इस बार प्रगणक एचएलओ (HLO) मोबाइल ऐप के माध्यम से जानकारी दर्ज करेंगे। जिन नागरिकों ने 1 से 15 जून के बीच ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं अपनी गणना (Self Enumeration) पूरी कर ली है, उन्हें केवल अपनी Self Enumeration ID प्रगणकों को उपलब्ध करानी होगी।

हालांकि यदि किसी कारणवश कोई व्यक्ति ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाया है, तो चिंता की बात नहीं है। 16 जून से 15 जुलाई के बीच प्रगणक घर-घर जाकर सभी आवश्यक जानकारी एकत्र करेंगे।

आपके घर से जुड़ी पूछी जाएंगी 33 अहम जानकारियां

प्रथम चरण के दौरान प्रगणक 33 निर्धारित प्रश्नों के माध्यम से मकान और परिवार से संबंधित जानकारी जुटाएंगे। इनमें मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, पेयजल, बिजली, शौचालय, खाद्यान्न उपलब्धता और घर में मौजूद विभिन्न सुविधाओं एवं उपकरणों से जुड़ी जानकारी शामिल होगी।

घर आने वाले प्रगणक की ऐसे करें पहचान

निदेशालय ने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की है। यदि कोई व्यक्ति जनगणना कर्मी बनकर आपके घर आता है, तो उसके पहचान पत्र पर मौजूद QR कोड स्कैन कर उसकी सत्यता की जांच की जा सकती है।

सावधान! जनगणना के नाम पर नहीं मांगी जाएगी बैंक डिटेल

प्रवक्ता ने स्पष्ट किया है कि जनगणना के दौरान किसी भी नागरिक से बैंक खाता संख्या, एटीएम कार्ड, ओटीपी, पासवर्ड या किसी भी प्रकार की वित्तीय जानकारी नहीं मांगी जाएगी। यदि कोई व्यक्ति ऐसी जानकारी मांगता है तो उसे तुरंत संदिग्ध मानकर सतर्क रहें।

सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन

जनगणना से संबंधित किसी भी जानकारी, शिकायत या सहायता के लिए नागरिक हेल्पलाइन नंबर 1855 पर संपर्क कर सकते हैं।

निदेशालय ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में पूरा सहयोग दें ताकि जनगणना-2027 का कार्य सफलतापूर्वक और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।


यह भी पढ़ें:- हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18-19 जून को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें