शिमला। हिमाचल प्रदेश में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में जून की तपिश ने मैदानी से लेकर पहाड़ी इलाकों तक लोगों को बेहाल कर दिया है, लेकिन अब मौसम बड़ा पलटवार करने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 11 जून से 16 जून तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। कई जिलों के लिए यैलो और ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है।
बुधवार को ऊना प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शिमला, मनाली सहित प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों पर भी सामान्य से अधिक तापमान रिकॉर्ड होने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को गर्मी का सामना करना पड़ा। रात के तापमान में भी लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। सिरमौर जिले का पांवटा साहिब 29 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ सबसे गर्म रात वाला क्षेत्र रहा।
मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 और 12 जून को कई क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है। 13 जून को भी प्रदेश के कई हिस्सों में खराब मौसम को लेकर यैलो अलर्ट रहेगा। 14 जून से हवाओं की रफ्तार कुछ कम होगी, लेकिन बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं।
15 और 16 जून को भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के अधिकतम तापमान में 3 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे पिछले कई दिनों से जारी गर्मी और लू से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विशेषज्ञों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े न होने तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:- हिमाचल के मेधावी छात्रों को अब सीधे मिलेंगे ₹16,000! लैपटॉप-टैबलेट योजना में बड़ा बदलाव, सरकार करेगी DBT भुगतान
हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।
WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel
Facebook पेज:
Join Facebook Page









रतन चंद जी नमस्कार🙏 'हिमालयन डान' के नए स्वरूप को सराहने और अपनी आत्मीय शुभकामनाएं भेजने के लिए हम आपका…