सोलन: लू और डिहाइड्रेशन से बचना है तो अपनाएं ये जरूरी उपाय, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

On: May 21, 2026 8:44 PM
हमें फॉलो करें:
बढ़ती गर्मी और लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

हिमालयन डॉन संवाददाता, सोलन, 21 मई 2026: प्रदेश में लगातार बढ़ रही गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आम लोगों के लिए परामर्श जारी किया है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है ताकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सके।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने जानकारी देते हुए कहा कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। उन्होंने लोगों से तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के दौरान भारी शारीरिक श्रम न करने की सलाह दी है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी कारणवश बाहर जाना आवश्यक हो तो हल्के रंग के सूती और पूरी बाजू वाले कपड़े पहनें तथा सिर को कपड़े या टोपी से ढककर रखें। साथ ही बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें और नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।

सीएमओ ने बताया कि गर्मी के मौसम में कॉफी, चाय और कोल्ड ड्रिंक का अधिक सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसके स्थान पर लोगों को नींबू पानी, ताजे फलों का रस, छाछ तथा नमक-चीनी के घोल का सेवन करना चाहिए, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बना रहता है और डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव होता है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लू लग जाए तो उसे तुरंत ठंडी और छायादार जगह पर ले जाएं। प्रभावित व्यक्ति को ओआरएस या नमक-चीनी का घोल दें तथा शरीर को ठंडा करने का प्रयास करें। स्थिति गंभीर होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचाएं।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि लू से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक दवाइयों और व्यवस्थाओं को पूरी तरह तैयार रखा जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सतर्कता बरती जाए।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि बढ़ती गर्मी के बीच एहतियाती उपाय अपनाकर स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रखें।


यह भी पढ़ें:- नौणी विवि में खुलेगा Bayer Learning Center, छात्रों और किसानों को मिलेगा हाईटेक खेती का प्रशिक्षण


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें