सोलन में 21 मई तक लू का अलर्ट, किसानों को सुबह-शाम सिंचाई की सलाह

On: May 20, 2026 6:07 AM
हमें फॉलो करें:
सोलन में 21 मई तक लू के अलर्ट को दर्शाती फीचर्ड इमेज जिसमें किसान खेत में काम करते हुए और तापमान चेतावनी दिखाई गई है
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now
37 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान, फसलों और पशुधन पर बढ़ेगा असर

सोलन (अक्षय)। सोलन जिले में दो दिनों तक भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना जताई गई है। डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी कृषि मौसम परामर्श के अनुसार 20 से 21 मई 2026 तक जिले के कुछ क्षेत्रों में हीट वेव की स्थिति बन सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 से 24 मई तक अधिकतम तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। 22 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

कृषि वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अत्यधिक गर्मी के कारण फसलों में वाष्पोत्सर्जन की दर बढ़ सकती है, जिससे नमी तेजी से कम होगी। किसानों को सलाह दी गई है कि वे फसलों की सिंचाई सुबह और शाम के समय करें तथा खेतों में 10 से 15 सेंटीमीटर मोटी सूखी घास की मल्च बिछाकर नमी संरक्षण करें।

टमाटर और सब्जी उत्पादकों के लिए विशेष सलाह

परामर्श में कहा गया है कि टमाटर की फसल में लीफ कर्ल रोग का खतरा बढ़ सकता है, क्योंकि 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान इस रोग के लिए अनुकूल माना जाता है। किसानों को नियमित निगरानी और सिंचाई बढ़ाने की सलाह दी गई है। साथ ही बेल वाली फसलों में स्टेकिंग कर सहारा देने को भी कहा गया है।

लहसुन और प्याज उत्पादकों को तुरंत फसल कटाई कर उसे हवादार स्थान पर सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

पशुपालकों को भी सतर्क रहने की जरूरत

पशुपालन विशेषज्ञों ने पशुओं को सीधे धूप से बचाने, छायादार स्थानों में रखने और पर्याप्त स्वच्छ पानी उपलब्ध करवाने की सलाह दी है। पशुओं के पैरों और खुरों पर समय-समय पर पानी का छिड़काव करने को भी कहा गया है।

जंगलों में आग का खतरा बढ़ा

विभाग ने चेताया है कि बढ़ते तापमान और कम नमी के कारण जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ सकती हैं। लोगों से जंगलों के आसपास आग लगाने वाली वस्तुएं न फेंकने और सूखी घास व चीड़ की पत्तियों को न जलाने की अपील की गई है।


यह भी पढ़ें:- आज का पंचांग 20 मई 2026: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें