15 हजार से ज्यादा स्टूडेंट कार्ड जारी, आवेदन के लिए अब सिर्फ कुछ दिन बाकी
हिमालयन डॉन संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में पढ़ाई कर रहे हजारों विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने स्पष्ट कर दिया है कि विद्यार्थियों के Him Bus Card बनाने की अंतिम तिथि 31 मई तय की गई है। इसके बाद नए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
एचआरटीसी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से अपील की है कि जो छात्र अभी तक कार्ड नहीं बनवा पाए हैं, वे जल्द प्रक्रिया पूरी करें, ताकि आने वाले शैक्षणिक सत्र में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
निगम के अनुसार प्रदेशभर में अब तक करीब 15 हजार विद्यार्थियों के Him Bus Card बनाए जा चुके हैं, जबकि सभी श्रेणियों को मिलाकर लगभग दो लाख कार्ड जारी किए जा चुके हैं। डिजिटल रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने और नए सत्र से पहले डेटा अपडेट करने के उद्देश्य से यह समय सीमा निर्धारित की गई है।
ऑनलाइन आवेदन के लिए जरूरी है स्कूल आई कार्ड
एचआरटीसी अधिकारियों ने बताया कि Him Bus Card के लिए आवेदन करते समय विद्यार्थियों को अपने स्कूल या कॉलेज द्वारा जारी आई कार्ड को निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।
निगम प्रबंधन ने सभी डिपो प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि विद्यार्थियों को कार्ड बनाने की प्रक्रिया में पूरा सहयोग दिया जाए। साथ ही स्कूलों और कॉलेजों को भी इस संबंध में जानकारी छात्रों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है
सरकार बढ़ाएगी तिथि तो लिया जाएगा फैसला
एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल ने कहा कि फिलहाल विद्यार्थियों के Him Bus Card के लिए 31 मई अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। यदि सरकार भविष्य में समयसीमा बढ़ाने का निर्णय लेती है तो निगम उसी अनुसार आगे फैसला करेगा।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
- आवेदन अंतिम दिनों तक लंबित न रखें
- स्कूल/कॉलेज आई कार्ड पहले से तैयार रखें
- वेबसाइट पर सही दस्तावेज अपलोड करें
- किसी समस्या पर नजदीकी HRTC डिपो से संपर्क करें
यह भी पढ़ें:- सोलन में 21 मई तक लू का अलर्ट, किसानों को सुबह-शाम सिंचाई की सलाह
हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।
WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel
Facebook पेज:
Join Facebook Page
