हिमाचल पुलिस: प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल को अश्लील मैसेज भेजने पर हेड कांस्टेबल सस्पेंड

On: February 25, 2026 7:55 AM
हमें फॉलो करें:
पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह में कार्रवाई के बाद जांच
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल को कथित रूप से अश्लील संदेश भेजने के आरोप में हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। घटना पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह से जुड़ी बताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी नॉर्थ रेंज सौम्या सांबशिवन ने तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी करते हुए विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।

शिकायत में स्क्रीनशॉट और डिजिटल साक्ष्य
सूत्रों के अनुसार प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल ने लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया कि हेड कांस्टेबल की ओर से व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक और अश्लील संदेश भेजे गए। शिकायत के साथ स्क्रीनशॉट सहित डिजिटल साक्ष्यों का भी उल्लेख किया गया है।
प्रारंभिक जांच में आरोप गंभीर पाए जाने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई।

आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं की भी जांच
विभागीय जांच में यह भी परखा जाएगा कि क्या आरोपी ने पद का दुरुपयोग किया और क्या मामले में आईटी एक्ट व अन्य प्रासंगिक धाराएं लागू होती हैं। पुलिस विभाग ने डिजिटल माध्यम से उत्पीड़न के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति दोहराई है।

पीड़ित को न्याय मिलने की उम्मीद
हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- जयराम ठाकुर ने दिल्ली में निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, हिमाचल के लिए मांगी और अधिक वित्तीय मदद

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें