सोलन में 297 पदों पर भर्ती, 6 फरवरी को होगा कैंपस इंटरव्यू

On: February 2, 2026 8:29 AM
हमें फॉलो करें:
सोलन में 297 पदों पर भर्ती
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन। जिला सोलन के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय सोलन में 06 फरवरी 2026 को विभिन्न निजी कंपनियों में 297 पदों को भरने के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि यह कैंपस इंटरव्यू प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय सोलन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

इन कंपनियों में होगी भर्ती, जानें पदों का विवरण
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी।

  • मैसर्ज़ वीनस रेमेडिज लिमिटेड, बद्दी में पेंटर, हेल्पर व एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के 25 पद
  • मैसर्ज़ विंसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज, बद्दी में हेल्पर, डोफर, वाइंडर, फीटर व इलेक्ट्रीशियन के 115 पद
  • मैसर्ज़ ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटेड, नालागढ़ में आईटीआई व नॉन-आईटीआई के 150 पद
  • मैसर्ज़ क्लब महिंद्रा, कंडाघाट में रूम अटेंडेंट, हाउसकीपिंग व सुपरवाइजर के 07 पद

इन सभी पदों के लिए कुल 297 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं।

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 20 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता के रूप में 10वीं, 12वीं, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, एचएम, आईटीआई (सभी ट्रेड) व बी. फार्मा उत्तीर्ण उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पदों का चयन उम्मीदवार की योग्यता के आधार पर किया जाएगा।

ईईएमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य
जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि आवेदन से पहले उम्मीदवार का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण अनिवार्य है। सभी इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉग-इन टैब के माध्यम से पंजीकरण कर अपनी प्रोफाइल के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ 06 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय सोलन में उपस्थित होना होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि इंटरव्यू में शामिल होने के लिए कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय सोलन से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- सोलन: जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक ने मुंबई में जीता ‘बेस्ट एनपीए मैनेजमेंट – आइकॉनिक अवॉर्ड’

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें