सोलन जिला परिषद चुनाव 2026 वार्ड आरक्षण सूची ग्राफ़िक - हिमालयन डॉन

सोलन जिला परिषद चुनावों के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट; उपायुक्त ने जारी की अधिसूचना

Solan

सोलन | 05 अप्रैल, 2026 हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की सुगबुगाहट तेज हो गई है। इसी कड़ी में आज उपायुक्त सोलन, मनमोहन शर्मा (IAS) ने एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी करते हुए जिला परिषद सोलन के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) के लिए आरक्षण की स्थिति स्पष्ट कर दी है।

​हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 89 और संबंधित नियमों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए प्रशासन ने जिले के सभी 17 वार्डों की श्रेणीवार सूची जारी की है।

वार्डों की आरक्षण स्थिति पर एक नज़र:

​प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, महिलाओं और अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए वार्डों का आवंटन इस प्रकार किया गया है:

वार्ड नंबरवार्ड का नामआरक्षण की स्थिति
1दाड़लाअनारक्षित
2सूरजपुरमहिला
3डुमैहरमहिला
4वाकनामहिला
5धंगीलअनुसूचित जाति
6डांगरीअनुसूचित जाति महिला
7चेवाअनुसूचित जाति महिला
8धर्मपुरअनारक्षित
9टकसालअनारक्षित
10दड़वाअनुसूचित जाति महिला
11मन्धालाअनारक्षित
12खेड़ाअनुसूचित जन जाति महिला
13रड्यालीअनारक्षित
14दभोटाअनारक्षित
15लगअनुसूचित जाति
16बवासनीमहिला
17बग्ग्लैहड़महिला

पारदर्शिता के लिए व्यापक प्रचार के निर्देश

​उपायुक्त सोलन ने इस अधिसूचना की प्रतियां राज्य निर्वाचन आयोग, निदेशक पंचायती राज और जिले के सभी उप-मंडलाधिकारियों को भेज दी हैं। साथ ही, उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को कड़े निर्देश दिए हैं कि इस सूची को संबंधित ग्राम पंचायतों के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाए ताकि आम जनता को अपने क्षेत्र की आरक्षण स्थिति की सटीक जानकारी मिल सके।

​इस अधिसूचना के जारी होने के साथ ही अब जिला परिषद चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों के बीच राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की उम्मीद है। प्रशासन ने इस सूची को ई-गजट में भी प्रकाशित करने के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:- सिरमौर: विकास खण्ड संगड़ाह की 39 पंचायतों के लिए प्रधान पद का आरक्षण जारी

हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

Whatsaap:- https://whatsapp.com/channel/0029VbBM4nD4yltLKwGMWX0G

Telegram account:- https://t.me/HimalayanDawn

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *