गुप्त सूचना पर पुलिस की नाकाबंदी, कार से नशा बरामद; शिमला और सिरमौर के आरोपी चार दिन की रिमांड पर
सोलन। 07 फरवरी 2026: हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सोलन पुलिस ने कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर सनवारा टोल प्लाजा के पास बड़ी सफलता हासिल करते हुए 18.59 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में शिमला और सिरमौर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।
गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार में कुछ युवक चिट्टा लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने सनवारा टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें तीन युवक सवार थे। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 18.59 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
तीनों आरोपी अलग-अलग जिलों के निवासी
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है –
- सचिन राठौर, निवासी गांव पुंदर, डाकघर देहा, तहसील ठियोग, जिला शिमला
- नवनीत उर्फ सन्नी, निवासी गांव पुंदर, जिला शिमला
- मनीष कुमार, निवासी गांव चौकर, तहसील नौहराधार, जिला सिरमौर
तस्करी में इस्तेमाल कार भी जब्त
पुलिस ने मौके पर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नशा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया है।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
इस मामले में पुलिस थाना सदर सोलन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
एसएसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और नशा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें:- किसानों के लिए बड़ी खबर: डिजिटल फसल सर्वेक्षण से मिलेगा बीमा और मुआवज़ा













रतन चंद जी नमस्कार🙏 'हिमालयन डान' के नए स्वरूप को सराहने और अपनी आत्मीय शुभकामनाएं भेजने के लिए हम आपका…