सोलन: 12 पदों हेतु 6 मार्च को कैंपस इंटरव्यू

On: March 1, 2026 7:21 AM
हमें फॉलो करें:
कसौली रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू 6 मार्च 2026
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन, 28 फरवरी 2026: Kaynes Technology India Limited, परवाणू में ऑपरेटर के 5 पद और Kamla Dial (KDDL Ltd.), परवाणू में मैकेनिकल इंजीनियर, ट्रेनी व क्वालिटी इंजीनियर के 7 पदों पर भर्ती के लिए 6 मार्च 2026 को उप रोजगार कार्यालय कसौली में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार कार्यालय सोलन के जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई (इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स) तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग निर्धारित है। आवेदकों की आयु 21 से 31 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार विभागीय पोर्टल EEMIS पर कैंडिडेट लॉगइन के माध्यम से पंजीकरण कर अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले रोजगार कार्यालय में नाम पंजीकृत होना अनिवार्य है।

उम्मीदवार 6 मार्च को प्रातः 10:30 बजे सभी आवश्यक प्रमाण-पत्रों सहित उप रोजगार कार्यालय कसौली पहुंचकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। कैंपस इंटरव्यू के लिए कोई यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय सोलन से संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:- हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 हेतु मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण संपन्न

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें