हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 हेतु मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण संपन्न

On: February 27, 2026 7:56 PM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला: जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण व मकानों की गणना) के लिए राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल लोक प्रशासन संस्थान में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में प्रदेश सरकार के 20 मास्टर ट्रेनर तथा जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के 6 मास्टर ट्रेनर शामिल हुए। कार्यक्रम में नेशनल ट्रेनर पंकज कुमार सिन्हा और संयुक्त निदेशक आशीष चौहान ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना की प्रक्रिया, कानूनी प्रावधानों और पूछे जाने वाले प्रश्नों की विस्तृत जानकारी दी गई। डिजिटल मोड में होने वाली जनगणना के लिए तैयार विशेष मोबाइल ऐप का प्रशिक्षण भी कराया गया तथा प्रतिभागियों को फील्ड स्तर पर ऐप के माध्यम से आंकड़ों के वास्तविक संग्रहण का अभ्यास करवाया गया।

निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय, हिमाचल प्रदेश दीप शिखा शर्मा ने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की आधारशिला और एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि सटीक और विश्वसनीय आंकड़े ही विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का आधार बनते हैं, इसलिए सभी अधिकारी निर्धारित समयसीमा में जिम्मेदारी के साथ कार्य पूर्ण करें।

प्रशिक्षण के समापन के साथ राज्य में जनगणना-2027 के प्रथम चरण की तैयारियों को महत्वपूर्ण गति मिली है।

यह भी पढ़ें:- हिमाचल बिजली बोर्ड: स्मार्ट मीटर में गड़बड़ी लगे तो 1 माह के लिए दूसरा मीटर लगवा सकेंगे

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें