मंडी, 11 फरवरी 2026: अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2026 की भव्यता और मंडी नगर की 500 वर्ष पुरानी सांस्कृतिक विरासत को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल की है। उपायुक्त मंडी एवं मेला समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बताया कि इस वर्ष महोत्सव के दौरान एक रील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं की रचनात्मकता के माध्यम से देव संस्कृति का प्रचार-प्रसार करना है।
‘द पल्स’ थीम पर आधारित होगी रील
प्रतियोगिता के लिए “द पल्स” थीम निर्धारित की गई है। इसमें प्रतिभागियों को देवताओं के आगमन, पारंपरिक वाद्य यंत्रों (बजंतरियों) की मधुर ध्वनि और श्रद्धालुओं की अगाध श्रद्धा को 45 से 60 सेकंड की वीडियो रील में पिरोना होगा। यह रील वर्टिकल (9:16) फॉर्मेट में होनी चाहिए।
पुरस्कार और पात्रता
प्रशासन ने विजेताओं के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार रखे हैं:
- प्रथम पुरस्कार: 15,000 रुपये
- द्वितीय पुरस्कार: 10,000 रुपये
इस प्रतियोगिता में 15 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी भारतीय नागरिक (शौकिया या पेशेवर फिल्म निर्माता) भाग ले सकता है।
आवेदन की प्रक्रिया और शर्तें
प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टियां भेजने के लिए निम्नलिखित नियमों का पालन करना होगा:
- सबमिशन: रील को हाई रेजोल्यूशन में mandidtdo@gmail.com पर ईमेल करना होगा।
- सोशल मीडिया: रील को डीसी मंडी के आधिकारिक फेसबुक और इंस्टाग्राम हैंडल के साथ ‘कोलैब पोस्ट’ करना और #MandiShivratri हैशटैग का उपयोग करना अनिवार्य है।
- मौलिकता: एआई (AI) जनरेटेड या चोरी की गई सामग्री मान्य नहीं होगी। रील पूरी तरह मौलिक होनी चाहिए।
- जरूरी दस्तावेज: प्रविष्टि के साथ अपना नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड की कॉपी और रील का शीर्षक भेजना आवश्यक है।
अंतिम तिथि
इच्छुक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टियां 23 फरवरी, 2026 दोपहर 3:00 बजे तक भेज सकते हैं। इसके बाद प्राप्त होने वाली प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। विजेताओं का चयन उपायुक्त द्वारा गठित निर्णायक मंडल करेगा, जिनका निर्णय अंतिम होगा।
यह भी पढ़ें:- हिमाचल में फैंसी नंबर प्लेट और ओवरसाइज टायर पर सख्ती होगा ₹10,000 का चालान
