जेएनवी कुनिहार में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त तक

On: August 8, 2026 7:17 PM
हमें फॉलो करें:
जेएनवी कुनिहार में कक्षा 6 प्रवेश के लिए चयन परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now
शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए चयन परीक्षा में शामिल होने का मौका, 11-12 अगस्त को खुलेगी करेक्शन विंडो

सोलन। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली निःशुल्क चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 अगस्त, 2026 कर दी गई है।

विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण यादव ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया अभी सक्रिय है। पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

11 और 12 अगस्त को आवेदन में सुधार का मौका
प्राचार्य ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में आवश्यक संशोधन के लिए करेक्शन विंडो 11 अगस्त से 12 अगस्त, 2026 तक खुली रहेगी। इस दौरान पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन में परीक्षा का माध्यम, श्रेणी, लिंग, क्षेत्र और दिव्यांगता से संबंधित विवरणों में आवश्यक सुधार कर सकेंगे।

कक्षा पांचवीं में पढ़ रहे विद्यार्थी कर सकते हैं आवेदन
कृष्ण यादव ने बताया कि कक्षा छठी में प्रवेश के लिए कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन करें।

आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त, 2026
करेक्शन विंडो: 11 से 12 अगस्त, 2026

आधिकारिक आवेदन पोर्टल: NVS ऑनलाइन आवेदन पोर्टल
नवोदय विद्यालय समिति: Navodaya Vidyalaya Samiti⁠

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें