HRTC का बड़ा डिजिटल कदम: अब एक ही ‘हिम बस प्लस कार्ड’ में मिलेंगी सभी सुविधाएं, दिल्ली मेट्रो में भी चलेगा, यात्रा पर मिलेगा कैशबैक

On: August 2, 2026 10:08 AM
हमें फॉलो करें:
HRTC Him Bus Plus Card लॉन्च, अब एक ही कार्ड से HRTC बसों और दिल्ली मेट्रो में यात्रा, यात्रियों को कैशबैक और यात्रा छूट
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने यात्रियों के लिए बड़ी डिजिटल पहल करते हुए ‘हिम बस प्लस कार्ड’ लॉन्च किया है। अब तक जारी किए गए सभी पुराने बस कार्डों को एक ही नए कार्ड में मर्ज किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को इस अत्याधुनिक कार्ड का शुभारंभ किया।

निगम का मानना है कि यह नया कार्ड यात्रियों को स्मार्ट, कैशलेस और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव देने के साथ-साथ बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगा। इसके लिए अगले सप्ताह से प्रदेशभर के बस अड्डों और डिपो में कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

दिल्ली मेट्रो सहित कई राज्यों में भी होगा उपयोग

‘Him Bus Plus Card’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका उपयोग केवल HRTC बसों तक सीमित नहीं रहेगा। यह कार्ड पंजाब, हरियाणा सहित अन्य राज्यों की बस सेवाओं और दिल्ली मेट्रो में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिससे यात्रियों को एक ही कार्ड से कई परिवहन सेवाओं का लाभ मिलेगा।

यात्रा पर मिलेगा 5 से 15 प्रतिशत तक का लाभ

इस कार्ड के जरिए यात्रा करने वाले यात्रियों को 5 से 15 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा जितनी अधिक यात्रा करेंगे, उतना ही कैशबैक भी मिलेगा। कार्ड में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आसानी से रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध होगी।

सिर्फ 1 रुपये प्रतिदिन का शुल्क

‘Him Bus Plus Card’ के लिए यात्रियों को प्रतिदिन केवल 1 रुपये यानी सालभर के लिए 365 रुपये का शुल्क देना होगा। निगम का कहना है कि इस मामूली शुल्क के बदले यात्रियों को कई डिजिटल और आर्थिक सुविधाएं मिलेंगी।

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से बनेगा कार्ड

HRTC अगले सप्ताह से प्रदेश के प्रमुख बस अड्डों और डिपो में आवेदन लेकर मौके पर ही कार्ड जारी करेगा। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक यात्री इस योजना का लाभ उठा सकें।

HRTC का यह नया डिजिटल कार्ड प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें