HIMBUS कार्ड से हिमाचल पुलिस को राहत, अब ID कार्ड से ही HRTC बसों में कर सकेंगे यात्रा

On: January 23, 2026 5:59 PM
हमें फॉलो करें:
HIMBUS कार्ड से हिमाचल पुलिस को राहत
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों को सरकार की ओर से बड़ी राहत दी गई है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि अब पुलिसकर्मियों के लिए HRTC बसों में यात्रा करने हेतु ‘HIMBUS’ डिजिटल कार्ड बनवाना अनिवार्य नहीं होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कॉन्स्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के पुलिसकर्मी पहले से ही अपने वेतन से एक निर्धारित राशि HRTC को पास के रूप में अदा करते हैं। ऐसे में उनसे अलग से डिजिटल ‘HIMBUS’ कार्ड के लिए शुल्क लेना उचित नहीं था।

अब प्रदेश के पुलिसकर्मी बसों में सफर के दौरान अपना विभागीय पहचान पत्र (ID Card) और मैनुअल पास दिखाकर यात्रा कर सकेंगे। इन्हें ही वैध दस्तावेज माना जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस को ड्यूटी और जांच कार्यों के सिलसिले में प्रदेश भर में लगातार यात्रा करनी पड़ती है। डिजिटल वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के कारण कई बार अनावश्यक देरी होती थी, जिससे उनके कार्य में बाधा आती थी। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

इस फैसले से प्रदेश के हजारों पुलिस जवानों को सीधा लाभ मिलेगा और वे बिना किसी अतिरिक्त खर्च या औपचारिकता के अपनी ड्यूटी के लिए यात्रा कर सकेंगे। यह कदम पुलिसकर्मियों की सुविधा बढ़ाने और उनके आर्थिक बोझ को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:- हिमाचल में जल परिवहन का नया युग: IWDC के साथ ऐतिहासिक समझौता, रिवर क्रूज से जुड़ेंगे धार्मिक स्थल

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें