हिमाचल में कुदरत का ‘ऑरेंज अलर्ट’: अगले 48 घंटे भारी, आंधी-ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी

On: May 4, 2026 6:58 AM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल मौसम ऑरैंज अलर्ट अपडेट
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

हिमालयन डॉन संवाददाता, शिमला: मई की शुरुआत के साथ ही हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेशभर में तेज बारिश, आंधी-तूफान और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात का दौर जारी है। राजधानी शिमला समेत कई क्षेत्रों में सुबह से ही झमाझम बारिश हुई, जबकि धर्मशाला में जोरदार ओलावृष्टि दर्ज की गई।

रविवार को भी दोपहर बाद मौसम ने फिर रौद्र रूप दिखाया—तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में ओले गिरे। बिलासपुर में आंधी की रफ्तार 44 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। इस खराब मौसम का असर खेती-बागवानी पर भी पड़ा है, खासकर सेब, गेहूं और अन्य फसलों को नुकसान की खबरें सामने आई हैं।

2 दिन ऑरैंज अलर्ट: इन जिलों में ज्यादा खतरा

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 4 और 5 मई को प्रदेश के कई जिलों में ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है। चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सोलन और सिरमौर में 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना है।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है।

7 मई तक जारी रहेगा बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 7 मई तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। वहीं 8 और 9 मई को भी मध्यम व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।

पालमपुर में सबसे ज्यादा बारिश, चोटियों पर बर्फबारी

प्रदेश में सबसे अधिक 30 मिमी बारिश पालमपुर में दर्ज की गई। इसके अलावा रामपुर (29 मिमी), सराहन (28 मिमी), रोहड़ू (25 मिमी) और बिलासपुर (20 मिमी) में भी अच्छी बारिश हुई।
रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला जैसी ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ, जबकि कुफरी और मशोबरा में ओलावृष्टि दर्ज की गई।

तापमान में गिरावट, ठंड फिर लौटी

बारिश और हिमपात के चलते प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। नाहन में 4 डिग्री, सोलन में 3.6 डिग्री और पालमपुर में 3 डिग्री तक तापमान गिरा है। अन्य क्षेत्रों में भी 1–2 डिग्री की कमी देखी गई है।
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता 7 मई तक बनी रहेगी, जिससे ठंडक और बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें:- HPU के आंगन में कल से गूंजेंगे लोक संस्कृति के स्वर, ‘सांझी संस्कृति-सांझी विरासत’ का होगा आगाज

हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें