हिमाचल में PET भर्ती का बड़ा मौका: 355 पदों पर बैचवाइज भर्ती शुरू, जानें काउंसलिंग डेट और जिला वार सीटें

On: May 24, 2026 8:55 AM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल प्रदेश में 21 साल बाद PET भर्ती शुरू होने को दर्शाती फीचर्ड इमेज
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला (अक्षय) 24 मई, 2026: हिमाचल प्रदेश के हजारों बेरोजगार शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षक (PET) के 355 पदों को बैचवाइज आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे डीपीएड, डीपीई और शारीरिक शिक्षा डिग्रीधारकों में इस फैसले से नई उम्मीद जगी है। अभ्यर्थियों का कहना है कि करीब 21 वर्षों बाद बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से नौकरी मिलने की संभावना बढ़ी है।

प्रदेश के स्कूलों में वर्तमान समय में पीईटी के 1011 पद खाली चल रहे हैं, जिसके चलते स्कूलों में खेल गतिविधियां भी प्रभावित हो रही थीं। अब शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया को तेज करते हुए काउंसलिंग की तारीखें भी तय कर दी हैं।
3 और 4 जून को होगी काउंसलिंग

शिक्षा निदेशालय के अनुसार प्रदेशभर में 3 और 4 जून 2026 को काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। इस बार भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों में भटकने की जरूरत नहीं होगी। उम्मीदवार केवल अपने जिले में ही काउंसलिंग में भाग लेंगे और वहीं से अन्य जिलों के लिए अपनी प्राथमिकताएं (Order of Preference) भर सकेंगे।

पहले अभ्यर्थियों को हर जिले में जाकर अलग-अलग काउंसलिंग देनी पड़ती थी, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ते थे। नई व्यवस्था को उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

कौन कर सकता है आवेदन?

शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने बताया कि भर्ती के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डीपीएड डिग्री या डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके अलावा शारीरिक शिक्षा में 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी पात्र होंगे।
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अंकों में छूट का लाभ दिया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों के सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी।

किन बैचों को बुलाया गया?

शिक्षा निदेशालय ने विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग कटऑफ बैच तय किए हैं—

  • सामान्य वर्ग: 31 दिसंबर 2005 तक
  • SC अनारक्षित: 31 दिसंबर 2007 तक
  • EWS: वर्ष 2006 तक
  • वार ऑफ फ्रीडम फाइटर (सामान्य): 31 दिसंबर 2021 तक
  • SC BPL: 31 दिसंबर 2008 तक
  • OBC अनारक्षित: 31 दिसंबर 2007 तक
  • OBC BPL: 31 दिसंबर 2008 तक
  • ST अनारक्षित: 31 दिसंबर 2007 तक
  • ST BPL: 31 दिसंबर 2008 तक
जिलापद
बिलासपुर10
चंबा29
हमीरपुर18
कांगड़ा75
किन्नौर7
कुल्लू24
लाहौल-स्पीति5
मंडी62
शिमला42
सिरमौर30
सोलन14
ऊना39
कुल355
पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों को भी राहत

इधर शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में कार्यरत पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों को भी बड़ी राहत दी है। शिक्षा निदेशालय ने आगामी आदेशों तक उन्हें VSK पोर्टल पर लोकेशन आधारित ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने से छूट दे दी है।

यह फैसला उन शिकायतों के बाद लिया गया, जिनमें कहा गया था कि कई वर्करों के पास स्मार्टफोन नहीं हैं और वे ऑनलाइन लोकेशन आधारित अटेंडेंस नहीं लगा पा रहे थे। इससे उन्हें व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

शिक्षा निदेशक आशीष कोहली द्वारा जारी आदेशों में कहा गया है कि समीक्षा के बाद फिलहाल सभी पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों को ऑनलाइन लोकेशन आधारित उपस्थिति प्रणाली से मुक्त रखा गया है।

क्यों खास है यह भर्ती?
  • 21 साल बाद बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू
  • 1000 से ज्यादा खाली पदों के बीच बड़ी उम्मीद
  • एक ही जिले में काउंसलिंग से अभ्यर्थियों को राहत
  • बेरोजगार शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षकों को मिलेगा मौका
  • स्कूलों में खेल गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें