हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड ऑनलाइन सेवाएं बंद

हिमाचल के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी: 27 फरवरी से 3 मार्च तक ऑनलाइन सेवाएं बंद

शिमला: हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड की ऑनलाइन सेवाएं 27 फरवरी से 3 मार्च तक अपग्रेडेशन के कारण बंद रहेंगी। बोर्ड ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने बकाया बिल समय रहते जमा कर लें ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके।अपग्रेडेशन की वजह और अवधि बोर्ड प्रवक्ता अनुराग पराशर के अनुसार, वेबसाइट […]

Continue Reading
सोलन में चिट्टा मुक्त हिमाचल व स्वच्छता कार्यशाला

सोलन में ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ व स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सोलन: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन और शिक्षा क्रांति सोलन के संयुक्त तत्वावधान में नगर निगम हॉल में ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यक्रम में उषा शर्मा मुख्य अतिथि तथा एकता कापटा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने नशे के दुष्प्रभावों और […]

Continue Reading
हिमाचल में RDG पर सियासत, कांग्रेस का पलटवार

आरडीजी पर सियासत तेज, जय राम ठाकुर से स्पष्ट रुख की मांग

शिमला: हिमाचल प्रदेश में राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें प्रदेश की जनता को गुमराह करने के बजाय आरडीजी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भाजपा की स्थिति […]

Continue Reading
पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह में कार्रवाई के बाद जांच

हिमाचल पुलिस: प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल को अश्लील मैसेज भेजने पर हेड कांस्टेबल सस्पेंड

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ट्रेनिंग के दौरान प्रशिक्षु महिला कांस्टेबल को कथित रूप से अश्लील संदेश भेजने के आरोप में हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। घटना पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज डरोह से जुड़ी बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी नॉर्थ रेंज सौम्या सांबशिवन […]

Continue Reading
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट शिमला में सेवा विस्तार मामलों पर सुनवाई

हिमाचल में सेवा विस्तार पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से 2017 से अब तक का पूरा रिकॉर्ड तलब

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए जा रहे सेवा विस्तार और पुनर्नियोजन मामलों पर कड़ा रुख अपनाते हुए राज्य सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है। अदालत ने मुख्य सचिव संजय गुप्ता को निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2017 से अब तक दिए गए सभी सेवा विस्तारों का पूरा ब्यौरा हलफनामे के रूप […]

Continue Reading
जयराम ठाकुर और निर्मला सीतारमण की दिल्ली में मुलाकात - हिमाचल वित्तीय सहायता

जयराम ठाकुर ने दिल्ली में निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, हिमाचल के लिए मांगी और अधिक वित्तीय मदद

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज देश की राजधानी दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से विशेष मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान जयराम ठाकुर ने हिमाचल की भौगोलिक चुनौतियों और वर्तमान आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए केंद्र से और अधिक सहयोग का आग्रह किया। […]

Continue Reading
नगर निगम शिमला में पूर्वजों का रिकॉर्ड खोजते ब्रिटेन से आया दंपती

ब्रिटेन से दादी का मृत्यु प्रमाणपत्र लेने शिमला पहुंचा दंपती, निगम कार्यालय में खंगाले पुराने रिकॉर्ड

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में ब्रिटेन से एक दंपती अपने पूर्वजों का रिकॉर्ड खोजने पहुंचा। अंग्रेजों के समय ग्रीष्मकालीन राजधानी रहे इस शहर में ब्रिटिश अधिकारियों और उनके परिवारों के जन्म, विवाह और मृत्यु से जुड़े ऐतिहासिक अभिलेख आज भी सुरक्षित हैं। सोमवार को यूनाइटेड किंगडम से आए दंपती ने अपनी दादी के […]

Continue Reading
बद्दी और नालागढ़ में कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से 143 पदों पर भर्ती की जानकारी

बद्दी-नालागढ़ में नौकरियों की बौछार: 143 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, जानें योग्यता और तारीख

सोलन: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय सोलन आगामी 26 और 27 फरवरी को कैंपस इंटरव्यू के जरिए 143 विभिन्न पदों पर भर्ती करने जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भर्ती […]

Continue Reading
हिमाचल में आबकारी विभाग शराब ठेका ई नीलामी पोर्टल।

हिमाचल में शराब ठेकों की ई-नीलामी शुरू: घर बैठे लगेगी बोली, जानें आपके जिले में कब है आखिरी तारीख

शिमला: हिमाचल प्रदेश में शराब के कारोबार में पारदर्शिता लाने के लिए सुक्खू सरकार ने एक बड़ा बदलाव किया है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार खुदरा शराब ठेकों (रिटेल लिकर वेंड्स) के आवंटन के लिए शराब ठेकों की ई-नीलामी (e-Auction) की प्रक्रिया सोमवार से विधिवत रूप से शुरू हो गई है। यह नई व्यवस्था […]

Continue Reading
Himachal Pradesh Health Professional Portal ABHA ID Nursing Registration

हिमाचल में स्वास्थ्य क्रांति: आभा आईडी से खुलेगी नर्सों की भी कुंडली, अस्पतालों में शुरू हुआ नर्सिंग स्टाफ का डिजिटल पंजीकरण

सोलन: हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के तहत अब प्रदेश के अस्पतालों में इलाज करवाना न केवल आसान होगा, बल्कि पूरी तरह पारदर्शी भी बनेगा। स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ प्रोफेशनल पोर्टल (HPP) के तहत नर्सों और पैरा-मेडिकल स्टाफ का पंजीकरण अनिवार्य कर […]

Continue Reading