सोलन: हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। जिला रोजगार कार्यालय सोलन आगामी 26 और 27 फरवरी को कैंपस इंटरव्यू के जरिए 143 विभिन्न पदों पर भर्ती करने जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया क्षेत्र की नामी कंपनियों द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर आयोजित की जाएगी।
कहां और कब होंगे इंटरव्यू?
जिला रोजगार अधिकारी जगदीश कुमार के अनुसार, भर्ती दो अलग-अलग केंद्रों पर होगी:
- 26 फरवरी (बद्दी): उप-रोजगार कार्यालय, मॉडल करियर सेंटर, बद्दी (संडोली गुरुद्वारा के पास)। यहां 57 पदों के लिए इंटरव्यू होंगे।
- 27 फरवरी (नालागढ़): उप-रोजगार कार्यालय, नालागढ़। यहां 86 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों पर मिलेगी नौकरी
- तकनीकी पद: वेल्डर, प्रेस ऑपरेटर, फील्ड इंजीनियर, ट्रेनी, केमिस्ट।
- अन्य पद: ट्रक ड्राइवर, टेलीकॉलर, कोऑर्डिनेटर, एग्जीक्यूटिव और हेल्पर।
- प्रमुख कंपनियां: हिम इंजीनियर इंडिया, अर्युदा ग्लोबल, पेंगुइन इलेक्ट्रॉनिक्स और कोमेड केमिकल।
कौन कर सकता है अप्लाई? (पात्रता)
- योग्यता: 10वीं, 12वीं, ITI (वेल्डर), बी.फार्मा, डी.फार्मा और बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) पास युवा।
- आयु सीमा: 19 से 40 वर्ष।
इंटरव्यू में जाने से पहले यह जरूर करें
आवेदकों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार विभागीय पोर्टल EEMIS पर जाकर ‘कैंडिडेट लॉगिन’ के माध्यम से अपनी प्रोफाइल पर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर दें।
जरूरी दस्तावेज: अपनी योग्यता के सभी मूल प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि पर सुबह 10:30 बजे इंटरव्यू स्थल पर पहुंचें।
हेल्पलाइन नंबर: अधिक जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9872640412, 9816928706, 8219971112
यह भी पढ़ें:- हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वारों पर ‘अपने’ ही चुका रहे टोल: स्थानीय निवासियों ने उठाई छूट की मांग
