नौहराधार अग्निकांड पर जेपी नड्डा सहित भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने जताया गहरा शोक

On: January 15, 2026 1:03 PM
हमें फॉलो करें:
Nohradhar agnikand: JP Nadda
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला अंतर्गत नौहराधार क्षेत्र के तलांगना गांव में बीती रात हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत की हृदयविदारक घटना पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल तथा शांता कुमार ने इस दुखद हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने अपने शोक संदेश में कहा कि सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र में हुआ यह अग्निकांड अत्यंत पीड़ादायक है। एक ही परिवार के छह सदस्यों का असमय निधन पूरे प्रदेश के लिए गहरा आघात है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति देने की कामना की, साथ ही घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा बीती रात लगभग दो से तीन बजे के बीच मोहन लाल के आवास पर हुआ। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की चपेट में आने से एलपीजी सिलेंडर फट गया, जिससे पूरा मकान जलकर राख हो गया। हादसे में कुछ पालतू मवेशियों के भी जिंदा जलने की सूचना है। एक व्यक्ति को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर राजगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है।

भाजपा नेतृत्व ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता, उचित मुआवजा तथा राहत एवं पुनर्वास की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित की जाए। पार्टी इस दुःख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें