अर्की अग्निकांड अपडेट: मलबे से 3 शव बरामद, लापता 9 लोगों की सूची जारी; मृतकों में एक मासूम भी शामिल

On: January 12, 2026 7:19 PM
हमें फॉलो करें:
अर्की अग्निकांड अपडेट
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

अर्की (सोलन) | 12 जनवरी, 2026

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की में आज तड़के एक बड़ा हादसा पेश आया है । यहाँ के पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित एक तीन मंजिला आवासीय भवन में सुबह करीब 3:00 बजे भीषण आग लग गई, जिसके कारण भवन पूरी तरह जमींदोज हो गया ।

मलबे से 3 शव बरामद, एक बच्चे की मौत

अग्निशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के वक्त भवन में कुल 10 लोग मौजूद थे । रेस्क्यू टीम ने मलबे से एक घायल बच्चे को जीवित बाहर निकाला था, लेकिन अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर चोटों की वजह से उसकी मृत्यु हो गई । एसडीआरएफ (SDRF) की टीम ने अब तक मलबे से तीन व्यक्तियों के शवों के अवशेष बरामद किए हैं, जिनकी जांच फॉरेंसिक टीम द्वारा की जाएगी ।

6 लोग अब भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

प्रशासन को आशंका है कि 6 लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं । मौके पर SDRF, अग्निशमन विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है । मलबे को हटाने के लिए भारी मशीनरी का उपयोग किया जा रहा है और सहायता के लिए NDRF की टीम को भी बुलाया गया है ।


लापता व्यक्तियों का विवरण (नेपाल मूल का परिवार)

लापता और मलबे में दबे व्यक्तियों की पहचान नेपाल के सल्यान जिले (कर्णाली प्रदेश) के निवासियों के रूप में हुई है:

क्रमनामआयुलिंग
1.कांशीराम42 वर्षपुरुष
2.श्रीमती टीका (पत्नी कांशीराम)30 वर्षमहिला
3.कुमारी अनु (पुत्री कांशीराम)13 वर्षमहिला
4.संदीप (पुत्र कांशीराम)8 वर्षपुरुष
5.धनबहादुर33 वर्षपुरुष
6.कविता (पत्नी धनबहादुर)32 वर्षमहिला
7.राधा (पुत्री धनबहादुर)16 वर्षमहिला
8.रिहानु/रेणुका (पुत्री धनबहादुर)11 वर्षमहिला
9.रेजन (पुत्र धनबहादुर)1.6 वर्षपुरुष

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बड़ी कार्रवाई: चिट्टा तस्करी में संलिप्त 11 पुलिसकर्मी बर्खास्त

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें