राशन के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, QR Codet से शुरू हुई नई व्यवस्था; सरकार ने जारी किए नए निर्देश

On: June 26, 2026 6:47 AM
हमें फॉलो करें:
उचित मूल्य की दुकान पर QR Code स्कैन कर राशन वितरित करते हुए डिपोधारक और उपभोक्ता
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला, 26 जून। प्रदेश में आधार प्रमाणीकरण (Authentication) सर्वर में आई तकनीकी खराबी के कारण पिछले तीन दिनों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन वितरण प्रभावित हो गया है। सर्वर डाउन होने के चलते प्रदेश के कई क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को उचित मूल्य की दुकानों (डिपुओं) से राशन नहीं मिल पा रहा था। अब उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले निदेशालय ने राहत देते हुए डिपोधारकों को क्यूआर (QR) कोड आधारित प्रणाली से राशन वितरण करने के निर्देश जारी किए हैं।

माह के अंतिम सप्ताह में सर्वर ठप होने के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए डिपुओं के चक्कर लगाने पड़े और उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। अब नई व्यवस्था लागू होने के बाद राशनकार्ड पर अंकित क्यूआर कोड को स्कैन कर पात्र उपभोक्ताओं की पहचान की जाएगी और उसी आधार पर राशन वितरित किया जाएगा।

विभाग के अनुसार उचित मूल्य की दुकानों में पहले से ही क्यूआर कोड स्कैन करने की सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में आधार सर्वर सामान्य होने तक प्रदेशभर में इसी वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से राशन वितरण जारी रहेगा, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी और उन्हें बार-बार डिपुओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कांगड़ा पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि आधार सर्वर से जुड़ी तकनीकी समस्या के कारण पिछले तीन दिनों से राशन वितरण प्रभावित था। इसे देखते हुए सभी उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेताओं को क्यूआर कोड आधारित प्रणाली से राशन वितरण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही आधार सर्वर सामान्य होगा, राशन वितरण की नियमित प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी जाएगी।


यह भी पढ़ें:- सिरमौर: संगड़ाह की कविता देवी बनीं स्टाफ नर्स, HPRCA परीक्षा में हासिल की बड़ी सफलता


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें