राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट! अब स्थायी पते के आधार पर मिलेगा राशन, लाखों उपभोक्ताओं को करना होगा यह काम

On: June 11, 2026 8:23 AM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल प्रदेश में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा बदलाव, स्थायी पते के आधार पर पीओएस मशीन में रिकॉर्ड अपडेट और सस्ता राशन वितरण
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

हिमालयन डॉन संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत मिलने वाले सस्ते राशन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने सभी डिपो संचालकों को निर्देश जारी किए हैं कि राशन कार्ड उपभोक्ताओं के स्थायी पते का रिकॉर्ड पीओएस (पॉइंट ऑफ सेल) मशीनों में सही तरीके से अपडेट किया जाए। इस कदम से उन हजारों परिवारों को राहत मिलेगी जो वर्तमान में एक क्षेत्र में रह रहे हैं, लेकिन उनका राशन कार्ड किसी दूसरे डिपो से जुड़ा हुआ है।

विभाग के अनुसार, प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं जिन्होंने रोजगार, शिक्षा या अन्य कारणों से अपना निवास स्थान बदल लिया है, लेकिन उनका राशन कार्ड अभी भी पुराने डिपो में दर्ज है। इससे राशन वितरण और रिकॉर्ड प्रबंधन में कई तरह की दिक्कतें सामने आ रही हैं। अब स्थायी पते के आधार पर उपभोक्ताओं का डेटा अपडेट किया जाएगा ताकि राशन वितरण व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बन सके।

प्रदेश में वर्तमान समय में लगभग 19.5 लाख राशन कार्ड धारक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सस्ते राशन का लाभ ले रहे हैं। केंद्र सरकार की ओर से हिमाचल प्रदेश को गेहूं और चावल उपलब्ध कराए जाते हैं। गेहूं की पिसाई करवाकर विभाग उपभोक्ताओं को आटा उपलब्ध कराता है, जबकि चावल सीधे वितरित किए जाते हैं। इसके अलावा दालें, खाद्य तेल और नमक जैसी आवश्यक वस्तुएं भी रियायती दरों पर उपलब्ध कराई जाती हैं।

विभाग ने सभी उचित मूल्य की दुकानों (डिपो) के संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे पीओएस मशीन में दर्ज उपभोक्ता विवरण का सत्यापन करें और स्थायी पते से संबंधित जानकारी को समय रहते अपडेट करें। इससे भविष्य में राशन वितरण प्रक्रिया और अधिक व्यवस्थित हो सकेगी तथा उपभोक्ताओं को अपने निवास क्षेत्र के अनुसार सुविधाएं मिल सकेंगी।


यह भी पढ़ें:- हिमाचल के मेधावी छात्रों को अब सीधे मिलेंगे ₹16,000! लैपटॉप-टैबलेट योजना में बड़ा बदलाव, सरकार करेगी DBT भुगतान


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें