हिमाचल के डिपुओं में अब 60 रुपए सस्ता मिलेगा सरसों का तेल, 19 लाख राशन कार्ड धारकों को बड़ी राहत

On: May 28, 2026 6:28 PM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल प्रदेश के राशन डिपो में सस्ता सरसों तेल लेते
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला (कमलेश) 28 मई, 2026। हिमाचल प्रदेश के सरकारी डिपुओं से राशन लेने वाले लाखों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब प्रदेश के सरकारी डिपुओं में सरसों का तेल खुले बाजार से करीब 60 रुपए तक सस्ता मिलेगा। खाद्य तेल की सप्लाई का जिम्मा अब अदाणी समूह की कंपनी को सौंपा गया है, जिसकी बोली टेंडर प्रक्रिया में सबसे कम पाई गई।
प्रदेश सरकार की इस नई व्यवस्था से करीब 19 लाख राशन कार्ड धारकों को सीधा फायदा होगा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत सरकार हर महीने राशन कार्ड धारकों को दो लीटर खाद्य तेल उपलब्ध करवाती है।

जानकारी के अनुसार अब डिपुओं में सरसों का तेल करीब 160 रुपए प्रति लीटर की दर से मिलेगा, जबकि खुले बाजार में इसकी कीमत 220 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है। ऐसे में उपभोक्ताओं को प्रति लीटर लगभग 60 रुपए की राहत मिलेगी।

हिमाचल में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से हजारों राशन डिपुओं में खाद्य सामग्री वितरित की जाती है। सरकार पहले से ही राशन कार्ड धारकों को सब्सिडी पर खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा रही है। बढ़ती महंगाई के बीच सस्ता सरसों तेल मिलने से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

सरकार ने प्रदेशभर के डिपुओं में तेल की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं रिफाइंड तेल का पर्याप्त स्टॉक खाद्य आपूर्ति निगम के गोदामों में पहले से मौजूद बताया जा रहा है।

प्रदेश में करीब साढ़े 19 लाख राशन कार्ड परिवार हैं। राशन डिपुओं में सरकार की ओर से मलका, माश और चना दाल, दो लीटर तेल, चीनी और एक किलो नमक सब्सिडी पर दिया जा रहा है। जबकि गेहूं और चावल केंद्र सरकार उपलब्ध करवा रही है। इसके अलावा प्रदेश सरकार गेहूं का आटा भी उपलब्ध करवा रही है।

खाद्य आपूर्ति निगम ने बताया कि सरसों तेल के टेंडर को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे।


यह भी पढ़ें:- 30 साल से कायम भरोसा: सरूट पंचायत में अल्पना शर्मा लगातार 7वीं बार बनीं प्रधान


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें