सरूट पंचायत से लगातार 7वीं बार प्रधान चुनी गईं अल्पना शर्मा की फीचर्ड इमेज।

30 साल से कायम भरोसा: सरूट पंचायत में अल्पना शर्मा लगातार 7वीं बार बनीं प्रधान

Kangra

हिमालयन डॉन संवाददाता, नगरोटा बगवां। विकास खंड बड़ोह की ग्राम पंचायत सरूट में एक बार फिर जनता ने विकास और भरोसे की राजनीति पर मुहर लगाई है। पंचायत की लोकप्रिय नेता अल्पना शर्मा लगातार 7वीं बार प्रधान चुनी गई हैं। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 124 मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

अल्पना शर्मा ने वर्ष 1995 में महिला आरक्षित सीट से पहली बार चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार जनता का विश्वास जीतती रहीं। वर्ष 2005 में वह निर्विरोध प्रधान भी चुनी जा चुकी हैं।

करीब तीन दशक से पंचायत की राजनीति में सक्रिय अल्पना शर्मा ने अपनी जीत का श्रेय पंचायत की जनता के प्यार, विश्वास और आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा गांव के विकास को प्राथमिकता दी और ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य किया। यही कारण है कि जनता लगातार उन पर भरोसा जता रही है।

उन्होंने बताया कि जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब एक दुर्घटना में उनका स्पाइन फ्रैक्चर हो गया था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। कठिन परिस्थितियों के बावजूद वह पंचायत कार्यों में सक्रिय रहीं और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करती रहीं।

अल्पना शर्मा की इसी सेवा भावना और विकास कार्यों के चलते सरूट पंचायत की जनता ने उन्हें लगातार सातवीं बार अपना प्रधान चुनकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। पंचायत क्षेत्र में उनकी जीत को लेकर समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया और लोगों ने इसे विकास की जीत बताया।


यह भी पढ़ें:- सोलन में महिलाओं को मिलेगा नया सहारा: देहुंघाट में जून से शुरू होगा आधुनिक वन स्टॉप सेंटर


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *