हिमाचल प्रदेश सर्किट हाउस ऑनलाइन बुकिंग और सचिवालय डिजिटल गेट पास प्रणाली का इन्फोग्राफिक पोस्टर।"

हिमाचल में अब आम लोग भी ठहर सकेंगे सर्किट हाऊस में, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान; ऑनलाइन होगी बुकिंग

Himachal

हिमालयन डॉन संवाददाता, शिमला: हिमाचल प्रदेश की आम जनता के लिए मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने बड़ा फैसला लिया है। अब प्रदेश के सर्किट हाऊस (परिपथ गृह) आम लोगों के लिए भी खोल दिए जाएंगे और उनकी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा शुरू की जाएगी। इससे पहले केवल लोक निर्माण विभाग और जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह ही आम जनता के लिए उपलब्ध थे।

मुख्यमंत्री ने यह अहम निर्णय शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान लिया। इस फैसले के बाद अब आम लोग भी सरकारी सर्किट हाऊस में ठहरने की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे, जिससे पर्यटन और सरकारी सुविधाओं तक लोगों की पहुंच आसान होगी

सचिवालय में शुरू हुई डिजिटल गेट पास सुविधा

इसी दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सचिवालय में डिजिटल गेट पास प्रणाली का शुभारंभ भी किया। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब मुख्यमंत्री से मिलने की प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और पारदर्शी हो जाएगी।
नई प्रणाली के तहत कागजी प्रक्रिया खत्म कर दी गई है और आगंतुकों को डाउनलोड करने योग्य डिजिटल गेट पास स्वत: जारी होगा। बिना पूर्व अनुमति सचिवालय पहुंचने वाले लोगों को भी स्वागत कक्ष से तुरंत गेट पास उपलब्ध कराया जाएगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इसमें ओटीपी आधारित सत्यापन और आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

सरकार और जनता के बीच बनेगा डिजिटल कनेक्शन

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह नई पहल सरकार और जनता के बीच डिजिटल सेतु का काम करेगी। इससे लोगों की पहुंच सरकार तक और आसान होगी। साथ ही विभिन्न विभागों को भी केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए बैठक अनुरोध भेजने और स्वीकृति मिलने पर डिजिटल कैलेंडर अपडेट होने जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

हिमाचल भवन और सदन में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने दिल्ली स्थित हिमाचल भवन, हिमाचल सदन और चंडीगढ़ स्थित हिमाचल भवन में आगंतुकों को बेहतर सुविधाएं देने के निर्देश भी दिए। वहीं दिल्ली में निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन परियोजना को 15 जून से पहले पूरा करने को कहा गया। साथ ही बुकिंग प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए क्यूआर कोड आधारित भुगतान सुविधा शुरू करने के निर्देश भी दिए गए।


यह भी पढ़ें:- 9 मई का पंचांग: आज सर्वार्थसिद्धि योग के साथ कालाष्टमी का महासंयोग, जानें शुभ काम के लिए सबसे सटीक मुहूर्त


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *