हिमाचल में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा, ऑनलाइन बदल सकेंगे सब्सिडी वाले मीटर

On: May 9, 2026 8:08 AM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल में बिजली उपभोक्ता अब ऑनलाइन चुन सकेंगे किन 2 मीटरों पर मिलेगी सबसिडी
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

हिमालयन डॉन संवाददाता, शिमला: हिमाचल प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब जिन उपभोक्ताओं के नाम पर दो से ज्यादा बिजली मीटर हैं, वे अपनी पसंद के किसी भी 2 मीटर पर बिजली सबसिडी ले सकेंगे। इसके लिए हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड ने ऑनलाइन विकल्प शुरू कर दिया है।

पहले चरण में सरकार की नई नीति लागू होने के बाद बोर्ड ने पुराने रिकॉर्ड के आधार पर सबसे पहले लगे दो मीटरों पर ही सबसिडी देना शुरू किया था, क्योंकि उपभोक्ताओं से मीटर चयन करवाने के लिए पर्याप्त समय नहीं था। लेकिन अब बोर्ड ने उपभोक्ताओं को खुद मीटर चुनने की सुविधा दे दी है।

ऐसे चुन सकेंगे सबसिडी वाले 2 मीटर

बिजली बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नया ऑप्शन जोड़ा गया है। उपभोक्ता अपनी किसी भी एक मीटर की कंज्यूमर आईडी दर्ज करेंगे, जिसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालते ही उपभोक्ता के नाम पर दर्ज सभी बिजली मीटरों की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

डैशबोर्ड में यह भी दिखेगा कि वर्तमान में किन मीटरों पर सबसिडी मिल रही है। इसके बाद उपभोक्ता अपनी पसंद के दो मीटर चुनकर अपडेट कर सकते हैं। अगले महीने से चयनित मीटरों पर ही सबसिडी लागू होगी और बाकी मीटरों पर सबसिडी बंद हो जाएगी।

बिना E-KYC वालों को नहीं मिलेगा फायदा

बिजली बोर्ड ने साफ किया है कि जिन उपभोक्ताओं ने अपने बिजली मीटर की ई-केवाईसी नहीं करवाई है, उन्हें ओटीपी नहीं मिलेगा। ऐसे उपभोक्ता सबसिडी वाले मीटरों का चयन नहीं कर पाएंगे। सरकार और बोर्ड ने पहले ही बिजली मीटरों को आधार और राशन कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया पूरी करवाई थी।

कई उपभोक्ताओं के पास 10-15 मीटर तक

राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में ऐसे उपभोक्ता भी हैं जिनके नाम पर 10 से 15 तक बिजली मीटर दर्ज हैं। पहले इन सभी मीटरों पर सबसिडी मिल रही थी, लेकिन अब सरकार ने नियम बदलते हुए केवल दो मीटरों तक ही सबसिडी सीमित कर दी है।


यह भी पढ़ें:- हिमाचल में अब आम लोग भी ठहर सकेंगे सर्किट हाऊस में, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान; ऑनलाइन होगी बुकिंग


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें