HPMC को मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, खरीद केंद्रों की जानकारी पहले से होगी जारी
हिमालयन डॉन संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश के लाखों बागवानों के लिए राहत और उम्मीद भरी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने एचपीएमसी को आगामी सेब सीजन के लिए पूरी तैयारी करने और खरीद प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व आसान बनाने के निर्देश दिए हैं।
बुधवार शाम आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार छोटे और सीमांत सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अगले खरीद सीजन से पहले सभी खरीद केंद्रों की जानकारी अग्रिम रूप से जारी की जाए ताकि बागवानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2025 में एचपीएमसी ने एमआईएस के तहत रिकॉर्ड 98,540 मीट्रिक टन सेब की खरीद की थी। उन्होंने कहा कि अब हिमफेड की जगह पूरी खरीद प्रक्रिया का जिम्मा केवल एचपीएमसी के पास रहेगा और भविष्य में भी यही व्यवस्था जारी रहेगी।
अब पूरी खरीद प्रक्रिया होगी डिजिटल
मुख्यमंत्री ने खरीद प्रक्रिया में पूर्ण डिजिटलीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि अगले सीजन से खरीद और डेटा प्रबंधन पूरी तरह डिजिटल किया जाएगा। इससे खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और बागवानों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली लागू करने सहित कई बागवान हितैषी फैसले लिए हैं, जिनका सकारात्मक असर अब दिखने लगा है। सरकार ने एमआईएस के तहत बागवानों के बकाया भुगतान के लिए अब तक की सबसे बड़ी राशि भी जारी की है।
बैठक में बागवानी मंत्री Jagat Singh Negi समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:- Panchayat Elections 2026 : आज से नामांकन शुरू, पंचायतों में सियासी संग्राम तेज; भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत
हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।
WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel
Facebook पेज:
Join Facebook Page
