सोलन नगर निकाय निर्वाचन 2026 उम्मीदवारों की सांख्यिकीय ग्राफ़िक रिपोर्ट - हिमालयन डॉन

सोलन निकाय चुनाव: नामांकन वापसी के बाद अब 121 धुरंधर मैदान में, 34 ने खींचे कदम—देखें आपके वार्ड का गणित

Solan

हिमालयन डॉन संवाददाता, सोलन | नगर निकाय निर्वाचन-2026 की बिसात बिछ चुकी है। नामांकन वापसी के अंतिम दिन सोलन ज़िला के शहरी निकायों की चुनावी तस्वीर अब पूरी तरह साफ़ हो गई है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन, मनमोहन शर्मा ने बताया कि कुल 34 उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लेने के बाद अब चुनावी रण में 121 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

कहाँ कितने उम्मीदवार मैदान में?

​प्रशासन द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न निकायों में मुकाबला काफी रोचक होने वाला है:

निकाय का नामकुल मैदान में उम्मीदवारनामांकन वापस लिए
नगर निगम सोलन4210
नगर परिषद परवाणू1906
नगर परिषद नालागढ़2601
नगर पंचायत अर्की1504
नगर पंचायत कण्डाघाट1913
नगर निगम सोलन: इन दिग्गजों ने छोड़ा मैदान

​सोलन निगम के विभिन्न वार्डों में चुनावी समीकरण बदल गए हैं। वार्ड नंबर-1 (देहूंघाट) से चन्द्र कांता, वार्ड-2 (रेलवे स्टेशन) से शान्ता, वार्ड-3 (कथेड़) से रजनी बाला और वार्ड-4 (चम्बाघाट) से देवेन्द्र कुमार ने अपने नामांकन वापस लिए हैं।

​इसके अलावा वार्ड-6 (जवाहर पार्क) से रोहिणी सूद, वार्ड-9 (मधुबन कॉलोनी) से सुमन साहनी, वार्ड-10 (चौंरीघाटी) से प्रतीक गुप्ता, वार्ड-12 (सन्नी साईड) से विधी चन्द शर्मा, वार्ड-13 (कलीन) से जगदीश चन्द और वार्ड-14 (हाउसिंग बोर्ड) से ईशा सूद अब चुनाव नहीं लड़ेंगी।

परवाणू और अर्की का हाल

​परवाणू में वार्ड-1 से कौशल्या राणा, वार्ड-2 से अखिल शर्मा, वार्ड-4 से सन्नी सिंह, वार्ड-6 से अनिल कुमार शर्मा, वार्ड-7 से अनिता शर्मा और वार्ड-8 से वीना ने नाम वापस लिया।

​वहीं अर्की में वार्ड-1 से मयूराक्षी सिंह, वार्ड-4 से अरुणा गुप्ता, वार्ड-5 से भावना देवी और वार्ड-7 से ओम प्रकाश भारद्वाज ने चुनावी रेस से हटने का फैसला किया है।

कण्डाघाट में सबसे अधिक 13 ने बदला मन

कण्डाघाट में बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं। यहाँ वार्ड-1 से सुरेन्द्र व सोनिया, वार्ड-2 से कांता कपूर, मनीश व किरण शर्मा, वार्ड-3 से रवि शंकर व नितिन गुप्ता, वार्ड-4 से लीना, वार्ड-5 से नीता व आरती गुप्ता और वार्ड-6 से अर्चना, भुपेन्द्र पाल सिंह व बलवीर कौर ने नामांकन वापस लिया है।

यह भी पढ़ें:- सोलन में नियमित जलापूर्ति के लिए जल शक्ति विभाग मुस्तैद, प्रतिदिन मिल रहा औसतन 82.69 लाख लीटर पानी


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *