‘वीर बाल दिवस’: साहिबजादों की शहादत को किया नमन, सपरून गुरुद्वारा साहिब में दी भावभीनी श्रद्धांजलि

On: December 26, 2025 4:21 PM
हमें फॉलो करें:
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

सोलन। भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल द्वारा आज ‘वीर बाल दिवस’ के पावन अवसर पर सपरून स्थित गुरुद्वारा साहिब में एक विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने गुरु चरणों में शीश नवाया और दशमेश पिता गुरु श्री गोबिंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों की अमर शहादत को याद किया।

शहादत को नमन और विशेष अरदास

कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा साहिब में चारों साहिबजादों— बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को स्मरण करते हुए विशेष अरदास की गई। भाजपा नेताओं ने कहा कि साहिबजादों ने छोटी सी उम्र में धर्म, देश और मानवता की रक्षा के लिए जो बलिदान दिया, उसकी मिसाल पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती।

आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणापुंज

भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि साहिबजादों का बलिदान युगों-युगों तक स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा, “यह महान त्याग आने वाली पीढ़ियों को सत्य, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा। आज का दिन उन नन्हे बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का है जिन्होंने अन्याय के आगे झुकना स्वीकार नहीं किया।”

कार्यक्रम में मौजूद रहे गणमान्य व्यक्ति

इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता के साथ कवलजीत सिंह, संजय मलिक, धर्मेंद्र ठाकुर, विनीत गोयल, अनिल शांता धीमान, करमचंद शर्मा, बादल नाहर, गौरव, लाविका, राजू कुंद्रा और रेणुका उपस्थित रहीं।

साथ ही अमरदीप पंजा, सीमा, विवेक डोभाल, भूपेंद्र ठाकुर, राजतिलक नेगी, रिपु दमन, संजीव मोहन, नंदराम कश्यप, प्रियंका अग्रवाल, राघव ठाकुर, रोहन, संचित, रिंकू चौटाला, कुशाग्र शर्मा, प्रज्वल, ज्योति शर्मा, सुमन, ज्योति, परमजीत, अनीता, सरिता, रीना नारंग, गीता शर्मा और सतविंदर कौर सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें