हिमाचल में 3 दिन भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, कई जिलों में येलो वार्निंग जारी

On: March 28, 2026 7:13 AM
हमें फॉलो करें:
Himachal Weather Update
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

28 से 30 मार्च तक मौसम बिगड़ेगा, 60 किमी/घंटा तक चलेंगी हवाएं, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

शिमला: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने राज्य में नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 28, 29 और 30 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, इन तीन दिनों में राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होगी, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, जिनके झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं। कई स्थानों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

लाहौल-स्पीति और किन्नौर में ज्यादा असर
लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों में 28 से 30 मार्च तक तेज हवाओं का अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। यहां 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।
वहीं शिमला, मंडी, कुल्लू और चंबा जिलों में आंधी-तूफान के कारण बिजली आपूर्ति, पानी की सप्लाई और संचार सेवाओं के बाधित होने का खतरा जताया गया है।

पिछले 24 घंटे: केलांग में बर्फबारी, तेज हवाएं दर्ज
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम बदला हुआ रहा। केलांग में बर्फ के फाहे गिरे, जबकि सेऊबाग में 46 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं दर्ज की गईं। शिमला में भी दिनभर बादल छाए रहे, हालांकि दोपहर बाद मौसम में हल्का सुधार हुआ।

पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी
प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका के चलते विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें:- हिमाचल मौसम अलर्ट: सोलन समेत इन 4 जिलों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें