सोलन में प्रेस को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष बर्माणी

सोलन: ‘मिशन लोटस’ फेल होने के बाद अब आर्थिक घेराबंदी कर रही केंद्र: सुभाष बर्माणी

Solan

सोलन, अक्षय चौहान 13 फरवरी, 2026: हिमाचल प्रदेश में सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। सोलन में आयोजित एक पत्रकारवार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष बर्माणी ने केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब से प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से केंद्र सरकार इसे कमजोर करने और गिराने की लगातार कोशिशें कर रही है।

वर्माणी के आरोपों का सार

​वर्माणी ने केंद्र की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निम्नलिखित मुख्य बातें कहीं:

  • आर्थिक घेराबंदी का आरोप: बर्माणी ने कहा कि केंद्र सरकार अब हिमाचल को वित्तीय रूप से पंगु बनाने की कोशिश कर रही है। आरजीडी (RGD) बंद करना इसी रणनीति का हिस्सा है ताकि विकास कार्यों में बाधा आए।
  • ‘मिशन लोटस’ की विफलता: उन्होंने दावा किया कि इससे पहले भी ‘मिशन लोटस’ के जरिए कांग्रेस विधायकों को तोड़ने का प्रयास किया गया था, लेकिन केंद्र और भाजपा की वह चाल पूरी तरह विफल रही।
  • मुख्यमंत्री का मजबूत नेतृत्व: कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री सुक्खू अपने दम पर हिमाचल को विकास की राह पर आगे ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र की इस तरह की “ओच्छी राजनीति” और दबाव से डरने वाली नहीं है।

यह भी पढ़ें:- महाशिवरात्रि पर जटोली मंदिर के लिए चलेंगी फ्री ऑटो सेवा, जानें टाइमिंग और रूट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *