हिमाचल मौसम: फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ, 10 फरवरी बारिश-बर्फबारी

On: February 9, 2026 11:01 AM
हमें फॉलो करें:
हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

शिमला: हिमाचल मौसम: हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने से प्रदेश में 9 फरवरी की रात और 10 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस दौरान कई क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बताया कि 10 फरवरी को इस सिस्टम का प्रभाव अधिक रहेगा, जिसके चलते कुछ स्थानों पर अंधड़, तेज हवाएं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसे लेकर विभाग ने यैलो अलर्ट घोषित किया है।

तेज हवाओं के साथ खराब रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी
निचले व मध्य पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विभाग का अनुमान है कि 11 फरवरी से मौसम फिर साफ हो जाएगा और 11 से 14 फरवरी तक शुष्क मौसम बना रहेगा।

रविवार को खिली धूप, तापमान में आया उछाल
रविवार को प्रदेश भर में मौसम साफ रहा और धूप खिलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
ऊना में अधिकतम तापमान: 26.7 डिग्री सेल्सियस
शिमला में अधिकतम तापमान: 17.5 डिग्री सेल्सियस
हालांकि ऊंचाई वाले और जनजातीय इलाकों में ठंड का असर अब भी बना हुआ है।
जनजातीय इलाकों में कड़ाके की सर्दी जारी
प्रदेश के उच्च पर्वतीय और जनजातीय क्षेत्रों में तापमान लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है।
कुकुमसेरी: माइनस 13.4 डिग्री
ताबो: माइनस 10.6 डिग्री
कल्पा: माइनस 1 डिग्री सेल्सियस

अन्य प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
मनाली: 0.7
भुंतर: 2.7
सोलन: 3
सुंदरनगर: 3.8
कांगड़ा: 4.7
मंडी: 5.2
धर्मशाला: 5.1
शिमला: 5.6
बिलासपुर: 6
ऊना: 6.6
कसौली: 7.2
पालमपुर: 8.5
पांवटा साहिब: 9 डिग्री सेल्सियस

तापमान में आ सकती है गिरावट
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो दिनों में बादल छाने और बारिश-बर्फबारी के कारण तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर बढ़ेगा।

हालांकि 11 फरवरी के बाद मौसम साफ होने पर दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:- अब रोजाना सिर्फ ₹1 में सस्ती बस यात्रा, हिम बस प्लस कार्ड से मिलेगा सीधा डिस्काउंट

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें