सोलन | हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर है। बिजली बोर्ड द्वारा आवश्यक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते 29 और 30 जनवरी, 2026 को विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
वरिष्ठ अधीक्षण अभियंता सोलन, राहुल वर्मा ने इस कटौती की पुष्टि करते हुए बताया कि बेहतर सेवा सुनिश्चित करने के लिए यह मेंटेनेंस अनिवार्य है।
शॉर्ट पावर कट (29 व 30 जनवरी दोनों दिन)
कथेड़ फीडर के अंतर्गत आने वाले मुख्य क्षेत्रों में सुबह और शाम को आधे-आधे घंटे की कटौती होगी।
- समय: सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक और शाम 05:00 से 05:30 बजे तक।
- प्रभावित इलाके: मॉल रोड, अप्पर बाजार, पुराना डीसी ऑफिस, कोर्ट परिसर, सन्नी साइड, विवांता मॉल, चिल्ड्रन पार्क, क्षेत्रीय अस्पताल, शामती, मिनी सचिवालय, लक्कड़ बाजार, गंज बाजार, राजगढ़ मार्ग, पुराना बस अड्डा, ठोडो मैदान, नया बस अड्डा, आंजी सलूमणा और आसपास के क्षेत्र।
पूरे दिन का पावर कट (29 और 30 जनवरी)
इन क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी:
- राजगढ़ फीडर: न्यू कथेड़, पुलिस लाइन, जेल, सब्जी मंडी, BSNL कॉलोनी, आयकर विभाग और उप कारागार।
- हिमाचल कंडक्टर एवं सराहां फीडर: खुंडीधार, साईं मंदिर, शामती, शियोथल, डमरोग, धरांजटी, आंजी, बलाणा और काली माता मंदिर के पास के क्षेत्र।
29 जनवरी (गुरुवार) को होने वाली कटौती
- सोलन नंबर-02 फीडर: हाउसिंग बोर्ड, डिग्री कॉलेज, कोटला नाला, तहसील कार्यालय, धोबीघाट, डाइट, टैंक रोड, फॉरेस्ट रोड, सेरी, गलानग और मतियूल।
- शिवालिक फीडर: मैसर्ज शिवालिक बाईमेटल चम्बाघाट।
- चम्बाघाट फीडर: HRTC वर्कशॉप, सेंटर प्राइम मॉल, PWD रेस्ट हाउस, बसाल मार्ग, सूर्य किरण कॉलोनी, कालाघाट, हाउसिंग बोर्ड बसाल, डांगरी और धरोट।
30 जनवरी (शुक्रवार) को होने वाली कटौती
- एक्सप्रेस फीडर: चम्बाघाट औद्योगिक क्षेत्र।
- कण्डाघाट फीडर: ब्रूरी, कथोग, सलोगड़ा, मनसार, शिवालय मंदिर, मेला मैदान, नेरी, जोखड़ी, टिकर, बसाल रोड SBI बैंक और मेहर कॉलोनी।
- WSS फीडर: NRCM, करोल विहार, बेर खास, फॉरेस्ट कॉलोनी, चम्बाघाट चौक, जौणाजी, कोटला, मशीवर, शेरपा रिसोर्ट, शिल्ली स्थित IPH योजनाएं और उपायुक्त आवास (DC Residence)।
विशेष नोट और अपील
विद्युत बोर्ड के अनुसार, खराब मौसम या किसी तकनीकी समस्या के कारण शेड्यूल में बदलाव भी किया जा सकता है। यद्यपि कण्डाघाट फीडर के माध्यम से वैकल्पिक सप्लाई की व्यवस्था की गई है, लेकिन ओवरलोडिंग की स्थिति में कुछ अन्य क्षेत्रों में भी बिजली काटी जा सकती है।
अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने और बिजली बोर्ड के कर्मचारियों के साथ सहयोग करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें:- हिमाचल पंचायत चुनाव: मतदाता सूचियों के प्रकाशन की तारीख बढ़ी, अब 30 जनवरी तक होगा इंतजार
