पांवटा साहिब। इंडियन रग्बी फुटबॉल संघ के तत्वावधान में 16 से 18 जनवरी तक ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए हिमाचल प्रदेश की रग्बी टीम सैलाकुई स्थित द स्पाइस होटल ग्राउंड से रवाना हो गई। टीम की विदाई के अवसर पर ज्योति शास्त्री और धर्मेंद्र चौधरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।
दीपिका को सौंपी गई कप्तानी
हिमाचल प्रदेश की छात्रा वर्ग रग्बी टीम में सिरमौर जिले की दीपिका कोटड़ी व्यास को कप्तान की कमान सौंपी गई है, जबकि चक्षु को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में प्रदेश के विभिन्न जिलों की प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल हैं, जो राष्ट्रीय मंच पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी।
टीम स्क्वाड में ये खिलाड़ी शामिल
टीम में इसप्रीत कौर (पांवटा साहिब), मानवी शर्मा और समायारा (शिमला), नक्षत्रा, रितिका, दिव्यांशी, श्वेता, इक्षिता, प्रिया और पायल (पांवटा साहिब) शामिल हैं।
एसोसिएशन ने जताई जीत की उम्मीद
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास सूद, सचिव विशाल सरीन, पंकज प्रभाकर सहित अन्य पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दीं और भरोसा जताया कि हिमाचल की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
सहयोग के लिए विशेष आभार
एसोसिएशन की ओर से तिरुपति ग्रुप ऑफ कंपनी के फाउंडर एवं द स्पाइस होटल के ऑनर अरुण गोयल का विशेष धन्यवाद किया गया, जिनके सहयोग से टीम को ठहरने, भोजन और खेल किट की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
सी-ऑफ सेरेमनी के दौरान समाजसेवी ज्योति और रियांश ने दोनों टीमों के लिए रिफ्रेशमेंट की घोषणा भी की।
सफल रहा प्रशिक्षण शिविर
टीम के कोच व कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार और धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि 6 से 12 जनवरी तक बॉयज और गर्ल्स दोनों टीमों का प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को कोच संदीप कुमार, सुधीर कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट मोहिनी मेहरा और मैनेजर रूबी चौधरी के मार्गदर्शन में खेल की तकनीकी बारीकियों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।
