सोलन में पूर्व सैनिकों ने सेना अधिकारी की बहन की संदिग्ध मौत मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।

सोलन में पूर्व सैनिकों का आक्रोश: सेना अधिकारी की बहन की संदिग्ध मौत मामले में राष्ट्रपति से निष्पक्ष जांच की मांग

Solan

सोलन (अक्षय) 26 मई, 2026। सेना के एक अधिकारी की बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर सोलन में पूर्व सैनिकों ने गहरी चिंता जताई है। एक्स-सर्विसेज लीग सदर सोलन ने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग उठाते हुए उपायुक्त सोलन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

पूर्व सैनिकों ने साफ कहा कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था पर बिना तथ्यों के आरोप लगाना नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। उन्होंने कहा कि यदि जांच निष्पक्ष तरीके से होती है तो इससे आम लोगों का कानून और प्रशासन पर भरोसा भी मजबूत होगा।

पूर्व सैनिकों ने भावुक स्वर में कहा कि सैनिक और उनके परिवार हमेशा देश सेवा और सर्वोच्च बलिदान के लिए समर्पित रहते हैं। ऐसे में देश के रक्षकों के परिवारों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय न हो, यह सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि इस मामले की गहन और स्वतंत्र जांच होना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी तरह की आशंका और संदेह दूर हो सके। एक्स-सर्विसेज लीग के सदस्यों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करेगा।

इस अवसर पर राधा शर्मा, सेवानिवृत्त कैप्टन रत्ती राम, सूबेदार (सेवानिवृत्त) तीर्थ राम, नायब सूबेदार (सेवानिवृत्त) डीआर पंडियार, सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) दीपक तमांग, नायक (सेवानिवृत्त) देव प्रकाश, सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) यशपाल कश्यप, कैप्टन (सेवानिवृत्त) किशन सिंह कंवर, सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) नरेंद्र सिंह और सूबेदार मेजर (सेवानिवृत्त) हरनाम सिंह सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।


यह भी पढ़ें:- सरकारी स्कूलों को देश में नंबर-1 बनाएगी सरकार, CM सुक्खू बोले- युवाओं को नशे के खिलाफ आना होगा आगे


हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।

WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *