“सुक्खू से बेहतर था वीरभद्र मॉडल” — कौल सिंह का बड़ा हमला, अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

On: April 8, 2026 3:10 PM
हमें फॉलो करें:
मंडी में जनसभा के दौरान कौल सिंह का सुक्खू सरकार पर बयान।
--विज्ञापन यहां--

Whatsapp Channel

Join Now

Telegram Group

Join Now

मंडी (हिमालयन डॉन): हिमाचल प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कार्यप्रणाली पर खुलकर सवाल उठाए हैं। मंडी जिले के बिजनी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कौल सिंह ने कहा कि “जब अपनी ही सरकार में काम नहीं हो रहे, तो फिर ऐसी सरकार का क्या फायदा?”

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के कार्यकाल को याद करते हुए मौजूदा व्यवस्था पर सीधा हमला बोला। कौल सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह के समय “Approved” लिखते ही तुरंत आदेश जारी हो जाते थे, जबकि अब मुख्यमंत्री की मंजूरी के बावजूद फाइलें महीनों तक अटकी रहती हैं।

अफसरशाही पर भी निशाना
कौल सिंह ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के अप्रूवल के बाद भी फाइलें आगे नहीं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा, “समझ नहीं आता कि मुख्यमंत्री के साइन के बाद नोटिंग कहां गायब हो जाती है।”

शिक्षा व्यवस्था का दिया उदाहरण
उन्होंने द्रंग क्षेत्र के स्कूलों का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने प्राचार्यों की नियुक्ति के लिए नाम भेजे थे, लेकिन एक को लाहौल-स्पीति के किब्बर और दूसरे को पन्जाई भेज दिया गया। इससे स्थानीय स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी हो गई है।
उनका कहना था कि आज भी द्रंग के कई स्कूल शिक्षक विहीन हैं और जिनकी पदोन्नति हुई, उन्हें बाहर भेज दिया गया है।

“कार्यकर्ता परेशान, मैं सिर्फ चिट्ठी देने तक सीमित”
कौल सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोग और कार्यकर्ता लगातार उनके पास अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, लेकिन वह खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, “मैं लोगों से कहता हूं कि मेरा काम सिर्फ चिट्ठी देना है, आगे कुछ नहीं हो रहा।”

भाजपा कार्यकर्ताओं के काम तुरंत होने का आरोप
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काम लंबित पड़े हैं, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं के काम तुरंत निपटाए जा रहे हैं। यह स्थिति कार्यकर्ताओं में असंतोष पैदा कर रही है।

राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
कौल सिंह के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जनसभा में दिए गए उनके बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे कांग्रेस के भीतर की स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- हिमाचल: ओपीएस के बाद अब अन्य देनदारियां भी होंगी पूरी, भाजपा के षड्यंत्र नहीं होंगे सफल – विनय कुमार

हिमाचल प्रदेश की सभी ताज़ा और सटीक खबरों के लिए जुड़े रहें हिमालयन डॉन के साथ।
WhatsApp चैनल:
Join WhatsApp Channel⁠
Telegram चैनल:
Join Telegram Channel⁠
Facebook पेज:
Join Facebook Page

Akshay Chauhan

अक्षय चौहान पिछले 12 वर्षों से पत्रकारिता एवं मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे साप्ताहिक हिमालयन डॉन के संपादकीय एवं प्रबंधन कार्यों का सफलतापूर्वक नेतृत्व कर रहे हैं। समाचार संकलन, संपादन, डिजिटल मीडिया, कंटेंट प्रबंधन तथा समाचार पत्र के संचालन में उनका व्यापक अनुभव रहा है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें